{"_id":"5f75ded08ebc3e9bfe29d113","slug":"chamba-women-died-due-to-fall-while-grass-cutting-chamba-news-sml346876155","type":"story","status":"publish","title_hn":"घास काटते वक्त फिसला महिला का पैर, 200 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घास काटते वक्त फिसला महिला का पैर, 200 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत
विज्ञापन
धरवाला(चंबा)। घास काटते समय पैर फिसलने से 200 फीट गहरी खाई में गिरने से महिला की मौत हो गई। खाई में गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। महिला को गिरता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचें और घायल महिला को अस्पताल लेकर गए, मगर महिला ने बीच रास्ते में ही तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत पियुहरा के गांव ढेलपा के दब्बड नामक स्थान पर राजो देवी पत्नी दिगति वीरवार को घास काटने गई थी। यहां अचानक उसका पैर फिसल गया और वह करीब 200 फ़ीट गहरी खाई गिर गई। महिला को खाई में गिरता देख अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचें। इसके बाद परिजन और ग्रामीणों की मदद से महिला को खाई से निकालर अस्पताल ले जाया गया।
मगर महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। भरमौर के विधायक जियालाल कपूर ने मृतक महिला के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने इस संदर्भ में एसडीएम चंबा से बात कर परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने महिला के परिवार को दस हजार रुपये की फौरी राहत दे दी है।
विज्ञापन
नायब तहसीलदार धरवाला हंसराज रावत ने बताया कि सूचना मिलने के बाद ऑफिस कानूनगो और फील्ड कानूनगो की तैनाती की गई। उन्हें आदेश दिए गए हैं कि जल्द महिला का केस तैयार कर नायब तहसील कार्यालय भेजें। परिवार की हर संभव आर्थिक सहायता की जाएगी। तहसील कार्यालय ने 10,000 की फौरी राहत जारी कर दी है।