{"_id":"5f848ae78ebc3e9b9c28e4be","slug":"chamba-ughrala-three-arrested-with-charas-chamba-news-sml348124941","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर उघराल के समीप तीन बाईक सवारों से 68 ग्राम चरस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर उघराल के समीप तीन बाईक सवारों से 68 ग्राम चरस बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनीखेत (चंबा)। चंबा-पठानकोट नेशनल हाईवे पर उघराल के समीप पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान तीन बाइक सवार युवकों को चरस समेत धर दबोचा है। पुलिस टीम ने तलाशी के दौरान युवकों के कब्जे 68 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस थाना डलहौजी में मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर दो बजे के करीब पुलिस टीम ने उघराल के समीप नाकाबंदी की थी। इस दौरान मार्ग से गुजर रहे वाहनों की तलाशी की जा रही थी। इसी दौरान बाथरी की तरफ से तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर आए।
पुलिस ने युवकों को रोका और पूछताछ शुरू की। बाइक में सौरभ निवासी पुखरी, रोहित निवासी लाहड़, विक्रम सिंह निवासी वासा सवार थे। पुलिस ने युवकों की तलाशी ली। इस दौरान उनके कब्जे से 68 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही आगामी छानबीन तेज कर दी है। एसएचओ डलहौजी आशीष पठानिया ने खबर की पुष्टि की है।