{"_id":"66f6f63f004d7fa6f8013836","slug":"chamba-to-chandigarh-via-lahdu-volvo-bus-service-started-chamba-news-c-88-1-ssml1004-134026-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा से चंडीगढ़ वाया लाहडू वाल्वो बस सेवा हो शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा से चंडीगढ़ वाया लाहडू वाल्वो बस सेवा हो शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुवाड़ी (चंबा)। चंबा से चंडीगढ़ वाया लाहडू वोल्वो बस सेवा आरंभ करने के लिए ग्रामीणों ने आवाज बुलंद की है। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में कुछ समय के लिए चंबा से चंडीगढ़ वाया लाहडू वाल्वो बस सेवा चलती रही है। इससे क्षेत्र के पीजीआई चंडीगढ़ जाने वाले मरीजों सहित विद्यार्थियों को काफी राहत मिलती रही है लेकिन, अकारण ही इस बस सेवा को बंद कर दिया गया है। नतीजतन, मरीजों और विद्यार्थियों को अब निजी वाहनों के जरिये पठानकोट या कांगड़ा पहुंचकर पीजीआई के लिए बसें पकड़नी पड़ रही हैं। इससे उनकी जेबों पर खूब कैंची चल रही है। ग्रामीणों ने आरएम चंबा से मांग उठाई है कि पूर्व की भांति चंबा से चंडीगढ़ वाया लाहडू वाल्वो बस सेवा शुरू की जाए।
ग्रामीणों अजय चंबियाल, रिशु कुमार, सुरेंद्र कुमार, कमल किशोर, सुरेंद्र मनकोटिया, सुरेश शर्मा, अनूप कुमार, राज कुमार, विवेक कुमार आदि ने बताया कि चंबा से चंडीगढ़ वाया लाहडू के लिए चलने वाली बस सुबह 9:00 बजे लाहडू होते हुए अपने निर्धारित रूट पर चलती रही है। इसके अलावा दोपहर 3:00 बजे चंडीगढ़ से चंबा के लिए आने वाली बस लाहडू पहुंचती रही। इससे लोगों और विद्यार्थियों को राहत मिलती थी लेकिन अब बस सेवा के बंद होने से लोगों की मुसीबतें बढ़ी है। ग्रामीणों ने विधानसभा अध्यक्ष और एचआरटीसी चंबा के आरएम से मांग उठाई है कि चंबा से चंडीगढ़ वाया लाहडू वाल्वो बस सेवा आरंभ करवा कर लोगों को राहत प्रदान करवाई जाए।
उधर, आरएम चंबा शुगल सिंह ने बताया कि इस प्रकार का कोई भी प्रस्ताव उनके पास नहीं पहुंचा है। ग्रामसभा से प्रस्ताव उनके पास आता है तो इसे निदेशालय भेजकर रूट की अनुमति के लिए औपचारिकताएं आरंभ करवाई जा सकती हैं।