फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba tissa road blocked due to cutting work

चंबा-तीसा मार्ग पर पुखरी के पास कटिंग की वजह से अवरूद्ध हो रहा मार्ग

Sat, 18 Jul 2020 07:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
chamba tissa road blocked due to cutting work
चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर पुखरी के पास चल रहे कटिंग के कारण मार्ग बाधित हो रहा है। इस वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि प्रशासन ने मार्ग को बंद रखने को लेकर किसी प्रकार के आदेश जारी नहीं किए हैं। मगर सड़क की कटिंग कार्य किसी भी समय होने से अक्सर सड़क पर मलबा आने से यातायात प्रभावित हो जाता है। इसकी वजह से बसें समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाती हैं।
कुछ दिन पहले उपरोक्त मार्ग पर जिलाधीश की गाड़ी भी फंस गई थी। इसको लेकर उपायुक्त ने जेसीबी चालक को लताड़ भी लगाई थी। बावजूद इसके अभी तक यहां अव्यवस्था का आलम है। इससे मार्ग पर बार-बार ट्रैफिक जाम लग रहा है।
विज्ञापन

इसकी वजह से राहगीर और वाहन चालक काफी परेशान हैं। लोगों ने मार्ग पर कटिंग के काम को तय समय पर करवाने की मांग उठाई है।
राजेश कुमार, चैन लाल, हंसराज, कमल कुमार, देसराज, सुरेंद्र, भाग चंद, नवीन कुमार, रवि और अशोक कुमार ने बताया कि चंबा-तीसा मार्ग पर पुखरी के पास चल रहे कटिंग के कार्य की वजह से मार्ग बार-बार अवरुद्ध हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं कई जगहों पर सड़क का मलबा भी सड़क से नीचे फेंका जा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि मार्ग को पर कटिंग के काम की समयसारिणी निर्धारित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed