फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba students with 40% disability will get scholarship

Chamba News: चंबा के 40% दिव्यांगता वाले विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति

Sat, 28 Dec 2024 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 28 Dec 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Chamba students with 40% disability will get scholarship
चंबा। जिला चंबा के 40 फीसदी दिव्यांगता वाले विद्याथियों को छात्रवृत्ति मिलेगी। इसके लिए जिला कल्याण विभाग चंबा ने शिक्षा विभाग के माध्यम से सभी सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों की सूची मांगी है। इस संबंध में विभाग ने प्रारंभिक और उच्च शिक्षा विभाग चंबा को पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन

इसके बाद शिक्षा विभाग ने भी खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को इस बारे निर्देशित कर दिया है और एक सप्ताह के भीतर यह पात्र दिव्यांग विद्यार्थियों की सूची मुहैया करवाने के निर्देश दिए हैं। सरकार की ओर से दिव्यांग विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप देने का मकसद उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि उन्हें पढ़ाई के लिए प्रोत्साहन मिल सकें।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सरकार की ओर से इस योजना के तहत पहली से लेकर बारहवीं कक्षा तक स्कॉलरशिप का प्रावधान रहता है। ये स्कॉलरशिप उन्हीं विद्यार्थियों के लिए जो चालीस प्रतिशत से अधिक दिव्यांग है। सरकार द्वारा पिछले काफी सालों से इस योजना को कार्यान्वित किया जा रहा है। योजना के तहत मासिक रूप से विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप देने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा स्तर अनुसार 400 रुपये से 1500 रुपये मासिक दर से छात्रवृत्तियां दी जाती है। गौरतलब है कि सरकार की ओर से जहां सामान्य विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप देने की व्यवस्था है तो वहीं, दूसरी तरफ दिव्यांगों के लिए भी विशेष प्रावधान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed