{"_id":"5e16043e8ebc3e880c79dd4e","slug":"chamba-snowfall-120-road-blocked-chamba-news-sml320355325","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजा बर्फबारी में डलहौजी और खज्जियार में पर्यटकों ने की अठखेलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजा बर्फबारी में डलहौजी और खज्जियार में पर्यटकों ने की अठखेलियां
विज्ञापन
चंबा। जिले में भारी बर्फबारी से जिंदगी की रफ्तार थम गई है। आलम यह है कि भारी बर्फबारी से जिले की 120 सड़कें बाधित है जबकि 80 से अधिक ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं। इससे लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई है। वहीं अच्छी बर्फबारी से डलहौजी और खज्जियार घूमने के लिए आने वाले सैलानी खुशी से झूम उठे। सप्ताह के अंत तक पर्यटकों की आमद में और बढ़ोतरी हो सकती है। पर्यटन नगरी डलहौजी सहित आसपास के परिक्षेत्र में ताजा बर्फबारी का आनंद पर्यटक जमकर ले रहे हैं। वहीं, डलहौजी में 50 प्रतिशत तक होटल बुक हैं।
इसके अलावा तीन सरकारी और आधा दर्जन निजी बसें भी बर्फबारी और जगह-जगह होने वाले भूस्खलन के चलते फंसी हुई है। जिले में बारिश और बर्फबारी ने लोगों की मुसीबतों को बढ़ाकर रख दिया है। ऊपरी क्षेत्रों में होने वाली बर्फबारी से निचले क्षेत्रों में तापमान शून्य डिग्री से नीचे लुढ़क गया है। डलहौजी के गांधी चौक चार इंच, लक्कडमंडी में दो फीट, आहला में एक फीट बर्फबारी हुई है।
पांगी मुख्यालय में दो से तीन फीट तक बर्फबारी हुई। जबकि, ऊपरी चोटियों हुडान भटोरी, चस्क भटोरी, धरवास, साच पास में पांच फीट होने से पांगीवासी कैद होकर रह गए हैं। तहसील मुख्यालय भरमौर में दस इंच और ऊपरी चोटियों मणिमहेश, कुगति, जालसू जोत, काली छौ में दो से तीन फीट, पर्यटन नगरी खज्जियार में चार इंच, जोत में एक फीट से डेढ़ फीट, पौहलाणी में एक फीट बर्फबारी हुई। चुराह क्षेत्र में बुधवार को भी बर्फबारी जारी रही।
विज्ञापन
वहीं, पर्यटन नगरी खज्जियार के लिए बुधवार दोपहर बाद मार्ग को बहाल कर दिया गया। जबकि छठी बार चंबा-जोत-चुवाड़ी मार्ग को यातायात के लिए बहाल करने के बाद ये मार्ग फिर से बर्फबारी के चलते बंद हो गया। कुल मिला कर बर्फबारी और बारिश लोनिवि की कड़ी परीक्षा लेने से पीछे नहीं रह रही है।
ये प्रमुख मार्ग पड़े हैं बाधित
मंडल तीसा के तहत आते तरेला-गुईला, बैरागढ़-देवीकोठी, लिंक मार्ग भराड़ा, तरेला-भुडांस-मंगली, झझाकोठी-मत्यूंड, जखलाधार-पुखरा मार्ग, सुंडला-लंगेरा, भडेला मार्ग, लडेर मार्ग, डांड-चकोतर, मूल किहार, झौडा-भजौतरा, सलूूणी-गल्ल मार्ग यातायात के लिए बाधित रहे। वहीं, हड़सर-कुगति, भरमौर-बडग्रां, होली-न्याग्रां, ढकोग-बन्नी सहित करीब 25 मार्ग यातायात के लिए बंद रहे। चंबा मंडल के तहत महज दो मार्ग ही बुधवार देर शाम तक यातायात के लिए बंद रहे।