Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba sanghni market fire shops destroyed salooni himachal pradesh

वीडियो: चंबा के संघणी बाजार में भीषण अग्निकांड छह मकान और सात दुकानें जलकर राख

Thu, 26 Nov 2026 09:45 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, सलूणी (चंबा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सलूणी (चंबा)। Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 26 Nov 2026 09:45 AM IST
सार

चंबा जिले के सलूणी उपमंडल के संघणी बाजार में बुधवार देर रात लगी आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकानदारों को सामान बाहर निकालने का मौका तक नहीं मिला। 

विज्ञापन
chamba sanghni market fire shops destroyed salooni himachal pradesh
चंबा के संघणी बाजार में आग का तांडव। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

चंबा जिले के संघणी बाजार में बुधवार रात करीब 10:30 बजे भीषण अग्निकांड में छह मकान, सात दुकानें, एक खोखा, किराना डिपो, मेडिकल स्टोर और दो वैन जलकर राख हो गईं। आग की चपेट में आने से 14 परिवार प्रभावित हुए हैं। रात भर आग की लपटें उठती रहीं और लोग अपनी आंखों के सामने घरों एवं दुकानों को जलता देखते रहे। प्रशासन ने प्रारंभिक आकलन में करीब 2.95 करोड़ रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। गैस सिलिंडरों में हुए धमाकों के बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते आसपास के मकानों व दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन


Trending Videos

आग लगते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए लेकिन सिलिंडरों के धमाकों के कारण आग तेजी से फैलती गई। रातभर की कड़ी मशक्कत के बाद वीरवार सुबह करीब पांच बजे आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान घरों में रखा घरेलू सामान, दुकानों का स्टॉक और वाहन पूरी तरह जल गए। प्रशासन के प्रारंभिक आकलन के अनुसार सात परिवारों को करीब 1.82 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें रणधीर सिंह के डिपो का सामान, लेखराज और अशोक के लकड़ी के मकान व दुकानें, नरेंद्र कुमार और सुधीर कुमार का मेडिकल स्टोर व वाहन, कमलेश कुमार का मकान व वाहन और कुलदीप सिंह के मकान एवं दुकानों का सामान शामिल है। मोहम्मद हनीफ की किराये की दुकान में रखा सामान भी जलकर राख हो गया। इनकी संपत्ति को शत-प्रतिशत नुकसान हुआ है। वहीं, सात अन्य परिवारों को करीब 1.13 करोड़ रुपये की क्षति हुई है। इनमें देव प्रसाद का मकान व घरेलू सामान, रियाज मुहम्मद और नूर मुहम्मद की किराये की दुकानों का सामान, धर्मेंद्र की दुकान, बलबीर कुमार का तीन मंजिला मकान, लेखराज के किराये के कमरे का सामान और कृष्ण लाल का खोखा शामिल है।
विज्ञापन

उधर, डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर ने संघणी बाजार पहुंचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनका हाल जाना। उन्होंने पीड़ितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। चंबा अग्निकांड के दौरान चार गैस सिलिंडर और दो रेफ्रिजरेटर फटे हैं, जबकि छह गैस सिलिंडरों को बाहर निकाल लिया गया था। अगर ये सिलिंडर भी फट जाते तो नुकसान और अधिक हो सकता था।


 

फोरेंसिक टीम जुटाएगी साक्ष्य, एक माह में रिपोर्ट
अग्निकांड के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाया है। टीम शुक्रवार को घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाएगी। उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने मामले की जांच के लिए एसडीएम स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं। कमेटी को एक माह के भीतर रिपोर्ट सौंपनी होगी।
इनसेट

11 प्रभावितों को 15-15 हजार की फौरी राहत
प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कार्यवाहक एसडीएम अनिल भारद्वाज ने 11 प्रभावितों को 15-15 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है। हालांकि, भारी नुकसान के चलते प्रभावित परिवारों के सामने रहने और आजीविका दोबारा शुरू करने की चुनौती खड़ी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed