फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba-Saho-Sillagharat road remained closed for seven hours due to landslide

Chamba News: भूस्खलन से सात घंटे बंद रही चंबा-साहो-सिल्लाघ्राट सड़क

Sun, 10 Mar 2024 07:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 10 Mar 2024 07:29 PM IST
विज्ञापन
Chamba-Saho-Sillagharat road remained closed for seven hours due to landslide
भूस्खलन से सात घंटे बंद रही चंबा-साहो-सिल्लाघ्राट सड़क
विज्ञापन

बालू के समीप बन्नू पहाड़ से टनों के हिसाब से मलबा और चट्टानें आने से बंद हो गया मार्ग
सड़क के दोनों ओर लगीं वाहनों की लंबी कतारें, जिले के 153 गांवों में अभी भी बिजली नहीं
बारिश और बर्फबारी के बाद जनजातीय क्षेत्र पांगी में अभी बंद पड़े हैं आठ मार्ग
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चंबा-साहो-सिल्लाघ्राट मार्ग पर सात घंटों तक वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगी रही। बालू के समीप बन्नू पहाड़ से भूस्खलन के कारण यह मार्ग बंद रहा। गनीमत रही कि जिस समय पहाड़ी से भूस्खलन हुआ, उस सतय वाहनों की आवाजाही नहीं थी। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची लोक निर्माण विभाग की मशीनरी ने मार्ग की बहाली का कार्य शुरू किया। शाम को करीब चार बजे मार्ग को यातायात के लिए बहाल किया गया।
उधर, जिला चंबा में हुई बर्फबारी और बारिश के एक सप्ताह बाद भी 153 गांवों में बिजली नहीं है। विद्यार्थी मोमबत्ती की रोशनी से वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। बीमार लोगों, गहिणियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जनजातीय क्षेत्र पांगी में अभी भी आठ मार्ग बंद चल रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब 9:00 बजे चंबा-साहो-सिल्लाघ्राट मार्ग पर बन्नू पहाड़ से अचानक भूस्खलन हो गया। टनों के हिसाब से मलबा और चट्टानें सड़क पर आने से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। बालू और साहो की तरफ से छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूस्खलन का क्रम रुकने पर लोग जिंदगी को जोखिम में डालकर मलबे को पार कर दूसरे किनारे की ओर बढ़ते नजर आए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची लोक निर्माण विभाग की लेबर और मशीनरी ने मार्ग बहाली का कार्य आरंभ किया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शाम चार बजे मार्ग को बहाल किया। जिले में बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश और बर्फबारी के बाद 51 ट्रांसफार्मर बंद हैं। इस कारण 153 गांव अंधेरे में हैं। पांगी में 39, तीसा और सलूणी में 4-4, भरमौर में 3 और चंबा में 1 ट्रांसफार्मर बंद है। उधर, उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने बताया कि पटरी से उतरी सेवाओं को पुन: सुचारू करवाने के लिए विभागीय टीमें डटी हैं। जल्द व्यवस्थाएं पूरी तरह बहाल करवाई जाएंगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed