फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba pukhri masroond bolero accident seven killed himachal

Himachal Accident: मुंडन संस्कार से लौटते गहरी खाई में गिरी जीप, एक ही परिवार के छह सदस्यों समेत सात की मौत

Thu, 18 Jun 2026 12:44 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा। Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 18 Jun 2026 12:44 PM IST
सार

Chamba Bolero Accident: हिमाचल के चंबा जिले में चंबा के पुखरी-मसरूंड मार्ग पर माणी जीरो पॉइंट के समीप एक बोलेरो जीप के खाई में गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक परिवार के छह सदस्य हैं, जिनमें तीन भाई, देवरानी-जेठानी और एक भतीजी शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
chamba pukhri masroond bolero accident seven killed himachal
दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के पुखरी-मसरूंड मार्ग पर माणी जीरो पॉइंट के समीप एक बोलेरो जीप के खाई में गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक परिवार के छह सदस्य हैं, जिनमें तीन भाई, देवरानी-जेठानी और एक भतीजी शामिल हैं। सातवां चालक है। सभी मुंडन संस्कार से लौट रहे थे। हादसा बुधवार देर रात करीब 1:30 बजे पेश आया, लेकिन इसके बारे में गुरुवार सवेरे उस वक्त पता चला जब सैर पर निकले कुछ लोगों ने गाड़ी खाई में गिरी देखी। सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शवों को गहरी खाई से निकाला जा सका।

विज्ञापन


मृतकों के नाम

मृतकों की पहचान चंबा के मेहल गांव निवासी चुनी लाल (65), देवी लाल (62), मोती राम सेवानिवृत्त भारतीय सैनिक (50), उनकी पत्नी बबली देवी (45), कुंता देवी (53), अनीता कुमारी (20) और चालक मनोहर लाल (34) निवासी टोपड़ा (चंबा) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, सभी काकड़ोथा गांव में आयोजित मुंडन संस्कार में गए थे। समारोह से लौटते समय रात को रास्ते में उनकी गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। देर रात हुए हादसे के बारे में किसी को भनक नहीं लगी और सारी रात सभी खाई में पड़े रहे। गुरुवार सुबह जब हादसे के बारे में पता चला, तब तक सभी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दो घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव खाई से निकाले।

विज्ञापन
विज्ञापन

मानवीय चेन बनाकर स्ट्रेचर, तिरपाल, कंबल के सहारे शव सड़क तक पहुंचाए

लोगों ने मानवीय चेन बनाकर स्ट्रेचर, तिरपाल, कंबल के सहारे शव सड़क तक पहुंचाए। मेडिकल कॉलेज चंबा में पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपे। हादसे के बाद गांव गम में डूब गया है। उधर, प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 15-15 हजार रुपये की फौरी राहत दी है। वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हादसे में सात लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोक-संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नींद की झपकी आना या तकनीकी खराबी हो सकता है कारण : एसपी

देर रात हादसा कैसे हुआ, इसके बारे में अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। चंबा के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पुलिस कारणों का पता लगाने में जुटी है। हालांकि नींद की झपकी आना या फिर गाड़ी में तकनीकी खराबी हादसे का कारण हो सकता है।

दो किलोमीटर तक सड़क पर कहीं क्रैश बैरियर नहीं

पुखरी-मसरूंड मार्ग पर छतरूंड के समीप हुए हादसे ने सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस जगह हादसा हुआ, वहां करीब दो किलोमीटर तक क्रैश बैरियर का नामोनिशान नहीं है। स्थानीय लोगों का मानना है कि हादसे के लिए सिर्फ मानवीय ही चूक नहीं, बल्कि सुरक्षा इंतजामों की कमी भी एक बड़ा कारण है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्घटना स्थल पर स्टील के क्रैश बैरियर होते तो वाहन गहरी खाई में नहीं गिरता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed