फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba police caught a member of bike theft gang

Chamba News: जालंधर के ध्यानार्थ ....... चंबा पुलिस ने पकड़ा बाइक चोर गिरोह का सदस्य

Sun, 01 Oct 2023 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 01 Oct 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
Chamba police caught a member of bike theft gang
चंबा। चंबा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का सदस्य पकड़ा है। पंजाब के युवक को चंबा-पठानकोट एनएच पर तड़ोली के पास पकड़ा गया। वह कुछ दिन पहले गजनूई से चोरी की गई नई बाइक का लॉक बदलवाने के लिए मेकेनिक के पास आया था।
विज्ञापन

लापता बाइक को लेकर कई लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल की थी। जैसे ही आकाश दीप (20), निवासी बहराम सृष्टा, जालंधर बाइक को मेकेनिक के पास लेकर आया तो वहां मौजूद युवाओं ने गजनूई में चोरी बाइक की पहचान कर ली। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस टीम तड़ोली पहुंची और गजनूई में चोरी बाइक की आरसी में अंकित चेसी नंबर का मिलान किया तो यह चुराई गई बाइक का निकला। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।
चंबा के विभिन्न इलाकों में बाइक चोरी की कई घटनाएं दर्ज हैं। ऐसे में पुलिस आरोपी से गंभीरता से पूछताछ कर सकती है। पंजाब का आरोपी तड़ोली में क्वार्टर लेकर रह रहा था। फिलहाल, पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed