फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba players shine in the national chess competition

Chamba News: राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में चमके चंबा के खिलाड़ी

Wed, 15 Oct 2025 10:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Chamba players shine in the national chess competition
चंबा। शिमला के ठियोग में तीसरी राष्ट्रीय स्कूल वर्ग की अंडर-12 की शतरंज प्रतियोगिता में चंबा के खिलाड़ी चमके हैं। राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल चंबा के पांच खिलाड़ियों ने शह-मात के खेल में हिमाचल में प्रथम और ऑल इंडिया पर पांचवां स्थान हासिल कर जिला और विद्यालय का नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय स्कूल वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता में तमिलनाडू, मुंबई, दिल्ली समेत अन्य राज्यों के अमूमन 480 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शह-मात का खेल खेला।
विज्ञापन

राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल चंबा के प्रधानाचार्य संजीव सूरी ने बताया कि विद्यालय के मेधावी शतरंज खिलाड़ी कियारा जोशी, नायरा जोशी, सक्षम और पारतिष भडवाल ने कठिन मुकाबलों में बेहतरीन रणनीति और आत्मविश्वास दिखाया। राष्ट्रीय स्कूल वर्ग की अंडर-12 की शतरंज प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन कर विरोधी खिलाड़ियों को मात देकर हिमाचल स्तर पर पहला और राष्ट्रीय स्तर पर पांचवां स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने और कोच ने बच्चों की मेहनत और समर्पण की सराहना की। कहा कि यह सफलता भविष्य में और बड़े मुकाम की शुरुआत है। मेधावी खिलाड़ियों के माता-पिता और शिक्षकों ने भी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। बताया कि विद्यालय पहुंचने पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed