फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba pathankot road closed due to landslide

बर्फबारी और पहाड़ दरकने से हाईवे पर आठ घंटे थमे रहे वाहनों के पहिये

Sun, 24 Jan 2021 06:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 06:20 PM IST
विज्ञापन
chamba pathankot road closed due to landslide
भरमौर-पठानकोट हाईवे पर खड़ामुख टनल के समीप गिरी चट्टान। - फोटो : Chamba
भरमौर(चंबा)। भरमौर-पठानकोट मार्ग पर खड़ामुख टनल के समीप पहाड़ी दरक गई। इस कारण हाईवे पर वाहनों की आवाजाही थम गई। मार्ग बंद होने की सूचना एनएच प्राधिकरण चंबा को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची मशीनरी ने मार्ग को बहाल करने का कार्य शुरू किया। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे मार्ग बहाल हो पाया। इससे यात्रियों ने राहत की सांस की। वहीं, दूसरी तरफ शनिवार रात को भारी बर्फबारी भी क्षेत्र में हुई। ऐसे में हाईवे पर जमीं बर्फ को भी मशीनरी के माध्यम से हटाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हाईवे पर जहां पहले बर्फबारी से वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई थी। इसके बाद यहां अचानक पहाड़ दरक गया। इस कारण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही थम गई। देर रात अचानक पहाड़ी गिरने से यहां वाहन फंस गए। सुबह के समय सूचना मिलने के बाद मशीनरी मौके पर पहुंची और मार्ग बहाल किया। वहीं, मार्ग बंद होने के कारण यात्रियों को दिक्कतें पेश आई। इस दौरान ट्रांसमिंट के जरिये लोगों ने आवाजाही की।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शनिवार को शाम के समय अचानक मौसम ने करवट ली। इस कारण भरमौर में हिमपात शुरू हो गया, जो देर रात तक जारी रहा। हाईवे पर बर्फ होने के कारण जहां यातायात प्रभावित हुआ वहीं, देर रात पहाड़ी दरकने के कारण यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। दोपहर करीब 12 बजे मार्ग बहाल करने में एनएच प्राधिकरण को कामयाबी मिली। एनएच प्राधिकरण के सहायक अभियंता राजन कौशल ने बताया कि देर रात मार्ग बर्फबारी और भूस्खलन के कारण बाधित हो गया। उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही मशीनरी मौके पर भेजी गई और रविवार दोपहर के समय मार्ग बहाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed