फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba panmasala sample fail

चंबा शहर में बिकने वाले नामी कंपनी के पान मसाले का सैंपल हुआ फेल

Mon, 17 Feb 2020 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
chamba panmasala sample fail
चंबा। चंबा शहर में बिकने वाले नामी कंपनी के पान मसाले का सैंपल फेल (सब स्टैंडर्ड) पाया गया है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित दुकानदार को नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस मिलने के एक माह के भीतर दुकानदार को स्वास्थ्य विभाग के पास जवाब देना होगा। अन्यथा स्वास्थ्य विभाग एक तरफा कार्रवाई कर सकता है। एक माह पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चंबा शहर में बिकने वाले खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे थे।
विज्ञापन

इन्हें जांच के लिए विभाग की कंडाघाट स्थित प्रयोगशाला में भेजा था। प्रयोगशाला से सभी खाद्य पदार्थों के सैंपल गुणवत्ता में पास हो गए। जबकि नामी कंपनी का पान मसाले का सैंपल गुणवत्ता में खरा नहीं उतर पाया। इसके चलते प्रयोगशाला में सैंपल को फेल (सब स्टैंडर्ड) घोषित कर दिया गया। इसकी रिपोर्ट चंबा पहुंच चुकी है। रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने संबंधित दुकानदार को नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा महेश कश्यप और जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक आनंद ने चंबा शहर में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए विभिन्न दुकानों में दबिश दी। दुकानों में बिकने वाले आधा दर्जन खाद्य पदार्थों के सैंपल भी भरे। इसके अलावा ढाबों और होटलों में जाकर सफाई व्यवस्था को जांचा। यहां पर सफाई व्यवस्था को खामी नजर आई, वहां पर सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा महेश कश्यप ने बताया कि एक माह पहले शहर से खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे गए थे। इसमें पान मसाले का एक सैंपल फेल (सब स्टैंडर्ड) हुआ है। इसको लेकर दुकानदार को विभाग की ओर से नोटिस जारी किया है। नोटिस का जवाब आने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed