{"_id":"5e1604f28ebc3e87984d45de","slug":"chamba-one-died-sleep-in-snow-chamba-news-sml320355873","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फ में फिसल कर गहरी खाई में गिरने से 17 वर्षीय युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फ में फिसल कर गहरी खाई में गिरने से 17 वर्षीय युवक की मौत
विज्ञापन
चंबा। ग्राम पंचायत सुनारा के गुंआ गांव में बर्फ में फिसलकर खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक मंगलवार शाम को दोस्तों के साथ बर्फबारी का लुत्फ लेने के लिए गांव से कुछ दूर निकल गया था। जहां पर पांव फिसलने से वह गहरी खाई में गिर गया। दोस्तों ने उसे खाई से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
यहां से उसे इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया। इससे पहले कि वह मेडिकल कॉलेज पहुंच पाता। बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। क्योंकि खाई में गिरने से उसे गहरी चोटें आई थी। जब उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया तो वहां पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजनों ने इस मामले को पुलिस में नहीं दिया।
अस्पताल से शव को सीधे गांव लेकर गए। यहां पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस में मामला नहीं जाने से शव का पोस्टमार्टम भी नहीं किया गया। युवक की अचानक हुई मौत से जहां पर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं पंचायत में मातम का माहौल है।