{"_id":"63a8786698fd4c002507a63d","slug":"chamba-news-himachal-news-there-was-no-clue-of-the-girl-drowned-in-the-chandrabhaga-river-chamba-news-sml431941145","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंद्रभागा नदी में बही युवती का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंद्रभागा नदी में बही युवती का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी में चंद्रभागा नदी में छलांग लगाने वाली युवती का एक महीने के उपरांत भी कुछ पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने उसकी तलाश की लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल पाई है। एक महीने पहले युवती ने पुलिस चौकी पुर्थी के साथ चंद्रभागा नदी में छलांग लगा दी थी।
उसे पकड़ने के लिए स्थानीय लोगों और पुलिस ने काफी प्रयास किए लेकिन, उसका कुछ पता नहीं लग पाया। चंद्रभागा नदी की गहराई और प्रवाह काफी तेज है। घटना के बाद पुलिस और प्रजामंडल के सदस्य कई बार युवती को तलाशने के लिए नदी के तटों में गए लेकिन उसका पता नहीं चल पाया।
लापता युवती पांगी कॉलेज में प्रथम वर्ष में पढ़ रही थी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि युवती की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चल पाया है। संवाद