फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba news himachal news patient remote areas chamba facility online treatment

Chamba News: चंबा के दुर्गम क्षेत्रों के मरीजों को मिली ऑनलाइन इलाज की सुविधा

Sat, 24 Dec 2022 10:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
chamba news himachal news patient remote areas chamba facility online treatment
चंबा। जिले के दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों ने मेडिकल कॉलेज चंबा के विशेषज्ञों से ऑनलाइन जांच करवाई। इसमें विशेषज्ञों ने मरीजों की बीमारी के संबंध में पूछताछ कर उन्हें दवाई के साथ जरूरी परामर्श दिया। यह परामर्श मरीजों को उनके इलाके में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दिया गया।
विज्ञापन

जब मरीज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तो वहां मौजूद चिकित्सक ने बीमारी की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल कॉलेज चंबा में तैनात संबंधित बीमारी के विशेषज्ञ से ऑनलाइन संपर्क साधा। उन्हें मरीज की बीमारी के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

इसके बाद विशेषज्ञ ने चिकित्सक को मरीज की बीमारी के इलाज को लेकर जरूरी दवाई बताई। इससे पहले मरीजों को जांच और इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा जाना पड़ता था। जबसे विभाग ने ई-संजीवनी पोर्टल शुरू किया है तबसे दूर दराज के मरीजों को ऑनलाइन विशेषज्ञों से जांच करवाने की सुविधा मिल रही है। इसमें यदि कोई मरीज ज्यादा गंभीर हो तो उसे विशेषज्ञ मेडिकल कॉलेज चंबा बुलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
ई-संजीवनी पोर्टल के जरिए विशेषज्ञ ऑनलाइन दूर दराज के मरीजों का इलाज कर रहे हैं। जबसे यह सुविधा शुरू हुई है तबसे ऑनलाइन उपचार करवाने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
-डॉ. आदित्य कश्यप, नोडल आफिसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed