फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba Municipal Council lags behind in door to door garbage collection

Chamba News: डोर टू डोर कूड़ा उठाने में पिछड़ी चंबा नगर परिषद

Fri, 12 Jan 2024 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 12 Jan 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Chamba Municipal Council lags behind in door to door garbage collection
चंबा। नगर परिषद चंबा के दायरे में आने वाले सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति में सुधार हुआ है। पहले यह प्रतिशतता 15 प्रतिशत थी।
विज्ञापन

अब यह शत-प्रतिशत मिली है। डोर टू डोर कूड़ा एकत्रीकरण योजना में प्रतिशतता बढ़ने के बजाय 12 प्रतिशत कम हो गई है। आवासीय क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था की प्रतिशत भी बढ़ी है। जल निकायों की सफाई में शत-प्रतिशत मिला है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के सर्वे में यह आंकड़े नगर परिषद चंबा को मिले हैं।
हैरानी करने वाली प्रतिशतता डोर टू डोर कूड़ा एकत्रीकरण की है। इस योजना के बेहतर संचालन के लिए जहां नगर परिषद भरसक प्रयास कर रही है। जिला प्रशासन भी इस मुहिम के लिए लोगों से सहयोग मांग रहा है, मगर इस योजना की प्रतिशतता काफी गिर गई है। वर्ष 2022 में यह 21 प्रतिशत थी। इस बार नौ प्रतिशत लुढ़ककर 12 प्रतिशत तक रह गई है। दूसरी तरफ, जल निकायों की सफाई में गत वर्ष प्रतिशत एक थी तो वहीं, अब बढ़कर 100 पहुंच गई है। इसके अलावा आवासीय क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बढ़ी है। गत वर्ष पचास प्रतिशत थी इस बार यह 63 प्रतिशत तक पहुंच गई है। मार्केट क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पर नगर परिषद चंबा को गत वर्ष की तरह इस बार भी एक सौ प्रतिशत मिला है।
विज्ञापन

नगर परिषद चंबा के कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार का कहना है कि कुछ बिंदुओं पर प्रतिशतता काफी अच्छी रही। कहा कि डोर टू डोर प्रतिशत में गिरावट आई है। कहा कि इसे बेहतर करने के लिए प्रयास करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed