फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba minjar fair bike accident sal khad missing youth

Chamba News: मिंजर मेला देखकर लौट रहे दो युवकों की बाइक साल खड्ड में गिरी, एक लापता

Mon, 27 Jul 2026 09:23 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 27 Jul 2026 09:23 AM IST
सार

चंबा में अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला देखकर लौट रहे दो युवकों की बाइक बालू-साहो मार्ग पर साल खड्ड में गिर गई। हादसे में शुभम को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बचा लिया, जबकि बाइक चला रहा सक्षम लापता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। हादसा रविवार रात पक्काटाला स्थित काली माता मंदिर के पास हुआ।

विज्ञापन
chamba minjar fair bike accident sal khad missing youth
लापता युवक की तलाश में जुटी टीमें। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले से लौट रहे दो युवकों की बाइक रविवार देर रात चंबा के बालू-साहो मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त होकर साल खड्ड में जा गिरी। हादसे में एक युवक को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बचा लिया, जबकि बाइक चला रहा युवक सक्षम अब भी लापता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर देर रात से ही तलाश अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस के अनुसार हादसा पक्काटाला स्थित काली माता मंदिर के समीप हुआ। रात करीब 10:30 बजे दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।

विज्ञापन




दोस्त को बचाया, चालक का नहीं मिला सुराग
प्रत्यक्षदर्शी और शिकायतकर्ता तरुण कुमार निवासी बघेईगढ़ ने पुलिस को बताया कि स्थानीय लोगों ने शुभम, पुत्र अनिल कुमार निवासी सरू, को साल खड्ड से सुरक्षित बाहर निकाला। शुभम ने बताया कि वह अपने मित्र सक्षम के साथ मोटरसाइकिल (HP-48B-0920) पर साहो से बालू की ओर जा रहा था। इसी दौरान चालक का बाइक से नियंत्रण हट गया और मोटरसाइकिल सीधे साल खड्ड में जा गिरी।
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
हादसे के बाद शुभम को तो बचा लिया गया, लेकिन बाइक चालक सक्षम और मोटरसाइकिल का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लापता युवक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस और स्थानीय टीमें साल खड्ड में युवक की तलाश में जुटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed