फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba medical college ms office seal after corona case

चंबा मेडिकल कॉलेज का बाबू कोरोना पॉजिटिव, एमएस ऑफिस सील,

Thu, 10 Sep 2020 07:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
chamba medical college ms office seal  after corona case
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकला है। इसके बाद चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय सहित साथ लगते अन्य कमरों को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

दो दिनों तक चिकित्सा अधीक्षक, स्मार्ट कार्ड रूम सहित अन्य कार्यालय, जोकि एमएस कार्यालय के ब्लॉक में संचालित हैं। उन्हें दो दिनों के लिए सील कर दिया गया है। इन कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसका कार्यालय एमएस ऑफिस के साथ है। सुरक्षा की दृष्टि को ध्यान में रखते हुए चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय के ब्लॉक को सील कर दिया गया है। इस ब्लॉक को सील करने से पूर्व ब्लॉक को सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज चंबा में दो दिन पहले एक चिकित्सक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा दो स्टाफ नर्सें पहले ही कोरोना की चपेट में आ चुकी हैं। डॉक्टर और अन्य स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव होने से मेडिकल कॉलेज प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

चंबा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की संख्या सीमित है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मोहन सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकला है। इसके चलते एमएस कार्यालय ब्लॉक को सील किया गया है। ब्लॉक को नियमित सैनिटाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed