फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba medical college get three new doctor

चंबा मेडिकल कॉलेज में सरकार ने किए तीन चिकित्सकों के ऑर्डर

Sat, 18 Jul 2020 07:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
chamba medical college get three new doctor
चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा को जल्द ही तीन नए चिकित्सक मिलेंगे। इससे जहां लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी वहीं डॉक्टरों पर भी काम का बोझ कम होगा। सरकार ने चंबा मेडिकल कॉलेज में तीन चिकित्सकों के ऑर्डर जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

यह आने कुछ दिनों में चंबा में ज्वाइनिंग देंगे। तीनों चिकित्सकों के ऑर्डर मेडिकल कॉलेज के शिशु रोग विभाग, मेडिसन और फोरेंसिक विभाग में हुए हैं। शिशु रोग विभाग में प्रोफेसर डॉ. पलविंद्र सिंह जबकि फोरेंसिक मेडिसन विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विनोद कुमार और मेडिसन विभाग में जूनियर रेजिडेंट डॉ. नगमा सेवाएं देंगी। इसके अलावा भी चंबा मेडिकल कॉलेज के लिए सरकार चिकित्सकों के ऑर्डर कर रही हैं।
विज्ञापन

चंबा मेडिकल कॉलेज में जिले भर से दुर्घटनाओं के अलावा आपराधिक मामलों से जुड़े शव पोस्टमार्टम के लिए भी आते हैं। ऐसे में फोरेंसिक विभाग में चिकित्सकों की संख्या बढ़ने से पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने में भी तेजी आएगी। इससे पुलिस को आपराधिक मामलों को सुलझाने में मदद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा शिशु रोग विभाग और मेडिसन विभाग में चिकित्सकों की संख्या में बढ़ने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों के ज्वाइन करने से डॉक्टरों की कुल संख्या सौ से अधिक हो जाएगी।

मेडिकल कॉलेज प्रबंधन डॉक्टरों के पद भरने को लेकर बार-बार सरकार को पत्र भेज रहा था। इसका ही परिणाम है कि मेडिकल कॉलेज में तीन नए चिकित्सक मिले हैं।
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. पुरुषोत्तम पुरी ने बताया कि सरकार ने तीन नए चिकित्सकों के चंबा मेडिकल कॉलेज के लिए ऑर्डर किए हैं। ये चिकित्सक जल्द ही ज्वाइन कर सकते हैं। आने वाले समय में और चिकित्सकों के ऑर्डर चंबा के लिए होने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed