फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba mci team came to supervision

चंबा मेडिकल कॉलेज में पहुंची एमसीआई टीम, विभिन्न विभागों में दी दबिश

Tue, 03 Mar 2020 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
chamba mci team came to supervision
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में एमसीआई की टीम ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान निरीक्षण पर पहुंची तीन सदस्यीय एमसीआई टीम ने मेडिकल कॉलेज के सभी वार्डों का जायजा लिया।
विज्ञापन

इसके अलावा आपातकालीन कक्ष की व्यवस्था और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को भी जांचा। वार्ड में भर्ती मरीजों से भी एमसीआई टीम ने सवाल जवाब किए। इसके अलावा एमसीआई ने टीबी अस्पताल सहित अखंड खंडी पैलेस में निरीक्षण किया। एमसीआई टीम बुधवार को भी चंबा में रहेगी और मेडिकल कॉलेज के अन्य विभागों में व्यवस्थाओं की जांच परख करेगी।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार एमसीआई की तीन सदस्यीय टीम ने पहले इमरजेंसी वार्ड में व्यवस्था जांची। इसके बाद चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय में समस्त रिकॉर्ड खंगाला। इस दौरान नजर आई खामियों को दुरूस्त करने के आदेश दिए। विभिन्न विभागों में भी टीम ने बारीकी से निरीक्षण किया। जिसके बाद रिपोर्ट तैयार की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि इससे पहले एमसीआई की टीम ने अक्तूबर माह में मेडिकल कॉलेज चंबा का दौरा किया था। इस दौरान कुछेक आपत्तियां लगाई थी। जिसे दुरूस्त करने के लिए कहा गया था। इन आपत्तियों की प्रगति रिपोर्ट मंगलवार को एमसीआई टीम ने जांची।
फिलहाल एमसीआई मेडिकल कॉलेज चंबा को लेकर क्या रिपोर्ट तैयार करती है। इसका पता निरीक्षण के बाद ही पता चल पाएगा। एमसीआई के दौरे को लेकर मंगलवार को अस्पताल चकाचक दिखी।निरीक्षण से पहले मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक ने भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि एमसीआई टीम ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि टीम द्वारा रिपोर्ट बनाई जा रही है। बुधवार को भी टीम चंबा मेडिकल कॉलेज में रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed