फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba-Langera route bus stops near Saloni taxi stand

Chamba News: सलूणी टैक्सी स्टैंड के पास हांफी चंबा-लंगेरा रूट की बस

Tue, 07 Nov 2023 09:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 09:49 PM IST
विज्ञापन
Chamba-Langera route bus stops near Saloni taxi stand
चंबा के सलूणी टैक्सी स्टैंड के पास खराब  खड़ी चंबा-लंगेरा रुट की बस।संवाद
सलूणी (चंबा)। चंबा-लंगेरा रूट पर सलूणी टैक्सी स्टैंड के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस बीच राह ही हांफ गई। बस में पेश आई तकनीकी खराबी को भांपते हुए बस चालक ने तुरंत बस को सड़क किनारे पार्क कर सवारियों को नीचे उतारा। अमूमन एक घंटे तक बस के पुन: स्टार्ट न होने पर मजबूरन सवारियों को निजी वाहनों के जरिए ही अपने घरों का रुख करना पड़ा। कुल मिलाकर निगम की खटारा बसों के बीच राह हांफने का खामियाजा लोगों को उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सवारियों में राकेश कुमार, अमित कुमार, किशन चंद, दलीप कुमार, सुरेंद्र कुमार, विजय कुमार, हरिया राम, प्रमोद कुमार, कन्हैया राम, लच्छिया राम, कौश्लया देवी, रेखा देवी, आरती देवी और रोशनी ने बताया कि सुबह 6:30 बजे बस स्टैंड चंबा से 32 सवारियां लेकर बस अपने निर्धारित रूट लंगेरा के लिए निकली। लंगेरा के लिए निकली बस में विभागीय स्टाफ, स्कूली बच्चे और बीमार लोग भी सवार थे, लेकिन बस सुबह 9:00 बजे सलूणी टैक्सी स्टैंड पहुंची और बीच राह हांफ गई। ग्रामीणों का कहना है कि निगम प्रबंधन खटारा बसों की मरम्मत करवाने के बजाय उन्हें रूटों पर भेजकर हादसे को ही न्योता दे रहा है। ऐसे मेंं प्रबंधन की लापरवाही कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। ग्रामीणों ने निगम प्रबंधन से रूटों पर बसों की मरम्मत करवा कर ही चलाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


एचआरटीसी चंबा के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। रूट पर जब तक दूसरी बस भेजी गई तब तक सवारियां अपने गंतव्य को रवाना हो चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed