फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba-Lahru road remained closed for 3 hours due to landslide

Chamba News: भूस्खलन के चलते 3 घंटे बंद रहा चंबा-लाहड़ू मार्ग

Wed, 07 Aug 2024 10:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 07 Aug 2024 10:00 PM IST
विज्ञापन
Chamba-Lahru road remained closed for 3 hours due to landslide
चंबा में भूस्खलन के चलते बंद पड़ा जोत मार्ग।संवाद
चंबा। चंबा-लाहड़ू मार्ग पर जोत के समीप भूस्खलन के चलते करीब तीन घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद रही। यह मार्ग सुबह करीब पांच बजे बंद हुआ और सुबह आठ बजे बहाल हुआ।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद सड़क से मलबे को हटाया। इसके बाद यातायात व्यवस्था बहाल हुई। दूसरी तरफ, लोक निर्माण विभाग की ओर से विशेष एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि वाहन चालक बारिश के दौरान सावधानी से आवाजाही करें, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। दूसरी तरफ, बारिश से साहो क्षेत्र के तहत आते गांव कमौथा में एक कच्चा मकान धराशायी हो गया। इसी गांव में एक पशुपालक की गोशाला गिर गई। होली में एक गाय की बारिश में बहने से मौत हो गई। इसके अलावा तीसा में एक घोड़ी की बारिश के दौरान मौत हो गई। प्रशासन की ओर से नुकसान रिपोर्ट तैयार की जा रही है। नुकसान के आधार पर प्रभावितों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिला चंबा में बीती रात बारिश का दौर जारी रहा। इसके चलते जोत मार्ग बंद होने के चलते करीब छह वाहन फंस गए। विभागीय मशीनरी आने के बाद मार्ग बहाल हुआ। वहीं, बुधवार को भी जिला में मौसम सुहावना बना रहा। देर रात हुई बारिश से गर्मी कम पड़ी। इसके चलते लोगों ने राहत की सांस ली। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि जिला में बारिश से कुछ क्षेत्रों में नुकसान हुआ है। कहा कि रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि सुबह के समय जोत मार्ग बंद हुआ था। मशीनरी से मार्ग को बहाल कर दिया गया है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed