फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba-khajjiar road blocked

चंबा-खज्जियार सड़क पर आठ घंटे ठप रहा यातायात

Mon, 05 Jul 2021 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
chamba-khajjiar road blocked
खज्जियार (चंबा)। चंबा-खज्जियार मार्ग पर जगह-जगह पहाड़ दरकने से यातायात ठप पड़ गया। इसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रविवार देर रात हुए भूस्खलन के कारण मियाड़ीगला, गेट और भनेरा के समीप सड़क पर मलबा गिरा। सूचना मिलते ही सोमवार को लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मशीनरी के माध्यम से सड़क को बहाल करने के प्रयास शुरू किए। सड़क बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। दोपहर बाद मार्ग बहाल हुआ, जिसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जिले में रविवार देर रात को बारिश का दौर शुरू हो गया। मूसलाधार बारिश के कारण चंबा-खज्जियार मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए ठप पड़ गया। इसके चलते सुबह खज्जियार और अन्य रूटों पर दौड़ने वाली बसों के पहिये थमे रहे। वहीं, दूसरी तरफ यात्रियों को पैदल ही आवाजाही करनी पड़ी। दोपहर बाद मार्ग बहाल होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मीत कुमार ने बताया कि सड़क बंद होने की सूचना मिलते ही मशीनरी मौके पर भेजी गई। कहा कि सोमवार दोपहर बाद सड़क बहाल कर दी गई। उन्होंने बताया कि बारिश के दौरान वाहन चालक सावधानी पूर्वक आवाजाही करें। ग्राम पंचायत कुम्हारका के गांव कुम्हारका में मूसलाधार बारिश से बालकृष्ण के घर को जाने वाला रास्ता पानी के बहाव में बह गया। इससे घर को खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed