फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba ITI wins in folk dance and group singing

Chamba News: लोकनृत्य और समूह गान में चंबा आईटीआई ने मारी बाजी

Wed, 03 Apr 2024 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 03 Apr 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
Chamba ITI wins in folk dance and group singing
चंबा की लचोड़ी आईटीआई में जिला स्तरिय सांस्कृतिक प्रतियोगिता के दौरान प्रस्तुति देते कलाकार।संव
लोकनृत्य और समूह गान में चंबा आईटीआई ने मारी बाजी
विज्ञापन

17वीं जिलास्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में दमखम दिखा रहीं 110 प्रशिक्षु
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कोटी में महिला प्रशिक्षुओं की 17वीं जिलास्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता करवाई गई। बुधवार को लोकनृत्य में आईटीआई चंबा प्रथम, लचोड़ी द्वितीय और भरमौर ने तृतीय स्थान हासिल किया। स्किट प्रतियोगिता में चंबा पहले, लचोड़ी दूसरे और गरनोटा तीसरे स्थान पर रही। समूहगान में चंबा, लचोड़ी और चंबा महिला आईटीआई ने क्रमशः पहले, दूसरे ओर तीसरे स्थान पर रही। सोलो सांग में चंबा प्रथम, भरमौर द्वितीय और लचोड़ी आईटीआई टी टीम तृतीय स्थान पर रही।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता का हंस फाउंडेशन के प्रोजेक्ट समन्वयक दिनेश ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर समापन किया। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में आईटीआई चंबा, गरनोटा, लचोड़ी, कोटी, भरमौर और गरनोटा की करीब 100 महिला प्रशिक्षु हिस्सा ले रही हैं। जिलास्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विजेता रहने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कोटी के प्रधानाचार्य राहुल राठौर ने बताया कि दो दिवसीय 17वीं जिलास्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन आईटीआई कोटी में विधिवत रूप से हुआ। बताया कि सांस्कृतिक प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका में डीएवी सुरंगानी से कल्पना, डीसीएम पब्लिक स्कूल लचोड़ी से सीमा और मोनिका ने निभाई।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed