{"_id":"5fc4e3968ebc3e9bfc4f8495","slug":"chamba-industery-minister-speak-about-covide-chamba-news-sml3529953148","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार कोविड-19 से निपटने के लिए सजग : बिक्रम सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार कोविड-19 से निपटने के लिए सजग : बिक्रम सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार कोविड-19 की वैश्विक महामारी से निपटने के लिए पूरी तरह से सजग है। सभी लोगों की कोविड-19, तपेदिक, कुष्ठ रोग, शुगर और हाई ब्लड प्रेशर जैसे रोगों के लक्षणों की स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर मोबाइल एप्लीकेशन से जानकारी एकत्रित करेंगे। कोरोना के लक्षण पाए जाने पर सैंपल भी एकत्रित किए जाएंगे। यह बात उन्होंने सोमवार को चंबा में हिम सुरक्षा अभियान का शुभारंभ करते हुए कही।
उद्योग मंत्री ने कहा कि यह अभियान स्वास्थ्य विभाग, आयुर्वेद विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायतीराज और जिला प्रशासन और अलग-अलग गैर सरकारी संस्थानों के सामूहिक सहयोग से चलाया जा रहा है। अभियान के लिए जिले में 600 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की टीमें गठित की गई हैं, प्रत्येक टीम में दो-दो सदस्य शामिल रहेंगे। उन्होंने कहा कि किसी को भी कोविड-19 के लक्षण जैसे नजला, जुकाम, खांसी, बुखार, स्वाद या सूंघने की शक्ति में बदलाव, सांस लेने में कठिनाई महसूस हो तो वे लोग अपनी जानकारी घर-द्वार आने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को अवश्य बताएं।
उन्होंने उपायुक्त चंबा को निर्देश देते हुए कहा की जिले में विद्युत परियोजनाओं के सीएसआर के तहत भी स्टाफ और एंबुलेंस की सहायता ली जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजेश गुलेरी ने जिले में कोविड-19 के मामलों बारे में विस्तार से प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के 5 लाख 80 हजार के करीब की आबादी तक अभियान के माध्यम से डेटाबेस तैयार किया जा रहा है।