फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba holidays hrtc bus not run

अब केवल 53 रूटों पर ही चलेंगी चंबा जिला में परिवहन निगम की बसें

Tue, 09 Jun 2020 09:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
chamba holidays hrtc bus not run
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। जिले में अब अवकाश के दिन एचआरटीसी बसें नहीं चलेंगी। निगम प्रबंधक कार्यालय शिमला से निर्देशों के बाद यह व्यवस्था की गई है। इसके अलावा जिले में अब महज 53 रूटों पर ही बसों को चलाया जाएगा। चंबा डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक सुभाष कुमार ने बताया कि कि निगम ने नई समयसारिणी जारी कर दी है।
उन्होंने बताया कि चूंकि रविवार को बाजार बंद रहते हैं, इसलिए निगम रविवार के अलावा दूसरे शनिवार और राजपत्रित अवकाश वाले दिन कोई बसें नहीं चलाएगा। उन्होंने कहा कि परिस्थितियों के अनुसार इसमें कभी भी बदलाव किया जा सकता है।
विज्ञापन

चंबा मंडी रूट पर चलन वाली बस कांगड़ा तक चलेगी
उन्होंने बताया कि चंबा-मंडी रूट की बस फिलहाल कांगड़ा तक ही चलेगी। यह बस सुबह 7:30 बजे चंबा से चलेगी और दोपहर 12:30 बजे कांगड़ा से वापिस चंबा के लिए रवाना होगी। इसी तरह चंबा से लंगेरा, भरमौर बैरागढ़, कुड़था, द्रमण और शिमला (सुपरफास्ट) बसों का प्रस्थान समय चंबा बस अड्डे से सुबह 7 बजे होगा। भरमौर के लिए 9:40 बजे, होली के लिए 10 बजे, चंबा से जसूर के लिए 10 बजे बस प्रस्थान करेगी। जसूर से बस अगले दिन सुबह 8 बजे चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सनवाल और होली के लिए के लिए 11:15 बजे, हिमगिरी के लिए 12:15 बजे, भरमौर के लिए 12:30 बजे, संघणी के लिए 12:55 बजे, बैरागढ़ के लिए 1 बजे, चुवाड़ी के लिए 1:30 बजे, भरमौर के लिए 1:25 बजे, अगाहर के लिए 1:30 बजे, बनीखेत के लिए 1:45 बजे, मंगलेरा के लिए 2 बजे, गरझिंडू के लिए 2:45 बजे
दियोला और खवाली के लिए 3 बजे, लढाण के लिए 3:15 बजे, बटोट के लिए 3:30 बजे, जोत और भंजराड़ू के लिए 4 बजे, बिहाली और छंडी देवी के लिए 4:15 बजे, अथेड़ के लिए 4:20 बजे, चलूंज के लिए 4:20 बजे, सिढ़कुंड के लिए 4:40 बजे, मंजीर और सिल्लाघराट के लिए 5:10 बजे, कैला और बगोड़ी के लिए 5:15 बजे
घरमाणी, भनोता, कुरैणा , कलोता, पणेला, टिकरी, खज्जियार, कोहलड़ी, धुलाड़ा, भाला, ऊटीप, लिल्ह, अगाहर और डलहौजी के लिए के लिए शाम 5:30 बजे, शक्तिदेहरा के लिए 5:45 बजे जबकि कोलका के लिए 5:15 बजे परिवहन निगम की बस रवाना होगी।

उन्होंने यह भी बताया कि सवारियों को टिकट देने के अलावा बस स्टैंड परिसर और बसों में सोशल डिस्टेंसिंग के अलावा अन्य सभी एहतियात की अनुपालना करवाई जा रही है। बसों को सैनिटाइज भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed