{"_id":"5fc4fd9e8ebc3e74f562115e","slug":"chamba-health-officer-told-insfficient-doctor-issue-to-minister-chamba-news-sml3530250177","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग मंत्री को बताई डॉक्टरों की कमी, कोविड अस्पताल चलाना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योग मंत्री को बताई डॉक्टरों की कमी, कोविड अस्पताल चलाना मुश्किल
विज्ञापन
बस स्टैंड चंबा के वर्कशॉप में निरिक्षण के दौरान परिवहन व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह व सदर विधायक ?
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले में हिम सुरक्षा अभियान का शुभारंभ करने पहुंचे उद्योग मंत्री को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने चंबा में चल रही डॉक्टरों की कमी के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों की कमी होने से कोविड अस्पताल के संचालन में समस्याएं आ रही हैं। कोविड अस्पताल चलाने के लिए चंबा में जो स्टाफ मांगा गया था, उसे अभी तक सरकार की ओर से उपलब्ध नहीं करवाया गया है। इसके कारण कोविड अस्पताल को चलाने में प्रशासन और विभाग को मुश्किलें आ रही हैं।
कोविड अस्पताल में पांच विशेषज्ञ चिकित्सकों की मांग की गई थी। लेकिन, सरकार ने अभी तक एक भी विशेषज्ञ नहीं भेजा है। स्टाफ नर्सों और सफाई कर्मियों समेत अन्य स्टाफ की भी कमी चल रही है। विभागीय अधिकारियों ने स्टाफ की कमी बताने पर उद्योग मंत्री ने आश्वासन दिया कि वह मुख्यमंत्री से इस बारे में चर्चा करेंगे।
मौजूदा समय में चंबा मेडिकल कॉलेज की चौथी मंजिल में 15 बिस्तरों वाला कोविड अस्पताल चलाया जा रहा है। आगामी दिनों में टीबी अस्पताल के पास बने भवन में 30 बिस्तरों वाला कोविड अस्पताल चलाने की योजना है। मेडिकल कॉलेज में अभी तक 12 चिकित्सक और 20 स्टाफ नर्सें कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन
आयुर्वेदिक और पशु पालन विभाग के अधिकारी नहीं बुलाने पर जताई नाराजगी
अभियान के शुभारंभ पर आयुर्वेदिक और पशु पालन विभाग के अधिकारी नहीं बुलाने पर उद्योग मंत्री नाराज दिखे। इसको लेकर उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आदेश जारी किए कि अभियान को सफल बनाने के लिए उपरोक्त विभागों के अधिकारियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। अभियान को सफल बनाने के लिए इन विभागों के कर्मचारियों की भी सेवाएं ली जा रही हैं।