फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba gathered against drug abuse in Mahla

Chamba News: मैहला में नशे के खिलाफ जुटा चंबा

Thu, 24 Apr 2025 06:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 24 Apr 2025 06:31 AM IST
विज्ञापन
Chamba gathered against drug abuse in Mahla
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल मैहला में पारंपरिक परिधान में पहुंची महिलाओं के सा​थ।  विभाग
धरवाला (चंबा)। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने जिला चंबा के मैहला में नशा विरोधी जन-जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्थानीय खेल मैदान में आयोजित किसान मेला एवं नशा निवारण जागरूकता शिविर को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नशे से दूर रहकर ही हम अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक मूल्यों की रक्षा कर सकते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान रैली में सैकड़ों स्कूली छात्रों ने भाग लिया और ‘नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो’ जैसे नारों के साथ जन-जागरूकता का संदेश दिया। यह कार्यक्रम डॉ. यशवंत सिंह परमार उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र चंबा के सहयोग से आयोजित किया गया।
विज्ञापन

राज्यपाल ने विश्वविद्यालय और जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे नशा निवारण प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर किसान मेले में राज्यपाल ने प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने राज्यपाल की इस पहल को राष्ट्रहित में उठाया गया कदम बताया और कहा कि नशे की रोकथाम में माता-पिता की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंबा विधायक नीरज नैयर ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए ‘गुड पेरेंटिंग’ और सामाजिक सतर्कता की आवश्यकता पर जोर दिया। भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने नशे के वैज्ञानिक पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए इसके शरीर और मन पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी।

इस अवसर पर एकलव्य कला मंच के पुलिस जवानों ने नशा उन्मूलन पर प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल मैहला में पारंपरिक परिधान में पहुंची महिलाओं के साथ।  विभाग

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल मैहला में पारंपरिक परिधान में पहुंची महिलाओं के साथ।  विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed