फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba-Dehradun bus delayed by an hour, causing inconvenience to passengers

Chamba News: चंबा-देहरादून बस एक घंटा लेट, यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी

Wed, 11 Mar 2026 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 11 Mar 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Chamba-Dehradun bus delayed by an hour, causing inconvenience to passengers
चंबा। चंबा से देहरादून के लिए चलने वाली एचआरटीसी बस बुधवार को निर्धारित समय से लगभग एक घंटे की देरी से रवाना हुई। बस का तय समय शाम 7 बजे था, लेकिन यह बस करीब 8 बजे चंबा बस स्टैंड से ही रवाना हो सकी। बस के इंतजार में लगभग 30 यात्री देर शाम तक बस स्टैंड पर बैठे रहे और लंबा इंतजार करने के कारण उनमें नाराजगी भी देखने को मिली।
विज्ञापन

यात्रियों ने बताया कि दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले लोगों को बस के निर्धारित समय पर न चलने से अधिक कठिनाई होती है। यात्री मनीष कुमार, आदित्य राणा, प्रदीप कुमार, दलीप कुमार, जगदीश सिंह और मनोहर लाल ने कहा कि सलूणी जैसे दूरस्थ क्षेत्रों से आकर बस का इंतजार करना बच्चों और सामान के साथ मुश्किल हो जाता है। उन्होंने परिवहन निगम से समय पालन को सख्ती से सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन

वहीं, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि बस की देरी का कारण मरम्मत कार्य में अतिरिक्त समय लगना था। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बस को ठीक करने के बाद ही यात्रा के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed