फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba crime one arrested in fraud case from nasik

पैसा डबल करने के नाम पर ठगी करने वाले को पुलिस ने नासिक से किया गिरफ्तार

Mon, 09 Mar 2020 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
chamba crime one arrested in fraud case from nasik
चंबा। पैसा डबल करने के नाम पर चार लोगों के साथ ठगी करने वाले मास्टर माइंड को चंबा पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान विष्णु राम चंद्र भगवत पुत्र राम चंद्र गंगाधर भगवत निवासी नासिक के रूप में हुई है।
विज्ञापन

इसके खिलाफ 16 जनवरी को चंबा थाना में आईपीसी की धारा 420, 120 बी के तहत मामला दर्ज किया गया था। लेकिन, आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहा था। बाद में पुलिस को उसके महाराष्ट्र में होने की सूचना मिली। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए टीम का गठन किया।
विज्ञापन

टीम में एएसआई रघुवीर सिंह, मुख्य आरक्षी इंद्र सिंह, आरक्षी अजय कुमार और आरक्षी प्रदीप कुमार को शामिल किया गया। टीम ने महाराष्ट्र में जाकर उपरोक्त आरोपी के ठिकानों में पर दबिश दी। महाराष्ट्र में जांच पड़ताल करने पर पुलिस को पता चला कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के 7 केस चल रहे हैं। आठ जनवरी को पुलिस को उसके असली ठिकाने का पता चला। यहां पर दबिश देकर पुलिस ने उसे दबोचा। इसके बाद पुलिस ने उसे नासिक अदालत में पेश किया। यहां से उसे ट्रांजिट जमानत पर चंबा लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंबा लाने पर पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। यहां पर उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से जांच करेगी। जानकारी के अनुसार आरोपी ने संकल्प सिधि कंपनी में निवेश करने के नाम पर वर्ष 2018 में चंबा के चार लोगों से पैसा निवेश करने के नाम पर पैसा डबल करने का लालच दिया।
इस लालच में आकर चार लोगों ने कंपनी में 9, 91,000 रुपये जमा भी करवा दिए। लेकिन बाद में उन्हें कोई पैसा नहीं मिला। इसको लेकर उन्हें अपने साथ ठगी का अहसास हुआ। जब जाकर उन्होंने पुलिस में उपरोक्त व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने उपरोक्त कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि पैसा डबल करने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पांच दिन का पुलिस रिमांड मिला है। मामले को लेकर पुलिस गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed