फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba cricket match

ककियां इलेवन ने 32 रनों से केएफसी खज्जियार को हराया

Thu, 02 Jan 2020 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
chamba cricket match
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में वीरवार को दो क्रिकेट मैच खेले गए। पहले मैच में ककियां की टीम ने केएफसी खज्जियार को 32 रनों से हराया। जबकि दूसरे मुकाबले में महाकाल इलेवन की टीम ने लुड्डू की टीम को नौ विकेट से मात दी। यह जानकारी स्कोरर दर्शन सिंह ने दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पहले मैच में ककियां की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में आठ विकेट खोकर 112 रन बनाएं। इसमें अजीत ने 48 और मोंटी ने 29 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केएफसी खज्जियार की टीम 80 रन ही बना सकी। ककियां की ओर से नीरज ने तीन विकेट चटकाए। इसी तरह ककियां की टीम ने यह मैच 32 रनों से जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। जबकि दिन का दूसरा मैच महाकाल इलेवन और लुड्डू के बीच खेला गया।
विज्ञापन

मैच में लुड्डू की टीम 78 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाकाल की टीम ने एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर दिया और मैच जीतकर प्रतियोगिता के अगले दौर में जगह पक्की की। महाकाल इलेवन की ओर से सन्नी ने अर्ध शतक लगाया और गोंपू ने 23 रन बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed