फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba crackers selling spot decied in chamba

दिवाली के दृष्टिगत पटाखा विक्रेताओं के अस्थाई दुकानें लगाने के स्थान चिन्हित

Wed, 16 Oct 2019 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
chamba crackers selling spot decied in chamba
चंबा। दिवाली त्योहार के लिए प्रशासन ने लाइसेंस धारक पटाखा विक्रेताओं के लिए अस्थायी दुकानें लगाने को विभिन्न उपमंडलों में स्थान चिन्हित कर दिए हैं। इस संबंध में प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन

इसके तहत उपमंडल चंबा में पुलिस मैदान बारगाह, भरमौर में हेलीपैड मैदान भरमौर, डलहौजी में राजकीय प्राथमिक पाठशाला मैदान डलहौजी क्लब के समीप, बनीखेत में पद्धर मैदान, चुवाड़ी में विश्राम गृह के समीप मैदान, चुराह में पुलिस थाना तीसा के समीप मैदान में, सलूणी में मेला मैदान सलूणी और भलेई मैदान और पांगी में रामलीला मैदान को पटाखे बेचने के लिए चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन

लाइसेंस धारक पटाखा विक्रेताओं को अस्थायी शेड (दुकान) अज्वलनशील सामग्री से बनानी होगी। दो शेड के बीच कम से कम तीन मीटर की दूरी होनी चाहिए। शेड में तेल से जलने वाले लैंप, गैस लैंप रखने पर पाबंदी होगी। एक कलस्टर में 50 से ज्यादा दुकानें (शेड) लगाने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी फायर वर्कर्स सुरक्षित और स्पार्क प्रूफ स्थान पर रखने होंगे जबकि सुरक्षा के समुचित उपायों और नियमों का पालन करना होगा। इस संबंध में सभी उप मंडलाधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed