फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba covid 19 stop plan

होम क्वारंटीन किए लोगों पर अब प्रशासन पंच अस्त्र से रखेगा निगरानी

Sat, 09 May 2020 09:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
chamba covid 19 stop plan
चंबा। उपायुक्त एवं जिला मजिस्ट्रेट विवेक भाटिया ने कहा कि चंबा जिला के सभी होम क्वारंटीन लोगों की अब ‘पंच अस्त्र’ से निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। जिला प्रशासन ने अंतर जिला और अंतर राज्य से आने वाले व्यक्तियों के लिए अलग-अलग मैकेनिज्म तैयार कर लिया है। प्रदेश के अंतर जिला में रेड और ऑरेंज जोन से आने वालों को पंचायत के क्वारंटीन केंद्रों में रखा जाएगा। जबकि ग्रीन जोन से आने वालों को होम क्वारंटीन में किया जाएगा।
विज्ञापन

मगर अब उनकी निगरानी पहले से और प्रभावी और सटीक रहेगी। उनके ऊपर एक ‘पंच अस्त्र’ से निगरानी होगी। अगर होम क्वारंटीन में रहने वाला व्यक्ति तय प्रोटोकॉल का पालन नहीं करता है, तो उसे संस्थागत क्वारंटीन केंद्र में शिफ्ट कर दिया जाएगा। विवेक भाटिया ने बताया कि अंतर राज्य के लिए रेड और ऑरेंज जोन के अलावा ग्रीन जोन से आने वालों को बफर क्वारंटीन में रखा जाएगा।
विज्ञापन

बफर क्वारंटीन की दो श्रेणियां तय की गई है। एक वह जो संस्थागत बफर क्वारंटीन होंगे, जहां निशुल्क सुविधाएं दी जाएंगी। इसके अलावा पेड क्वारंटीन की सुविधा भी रखी गई है, ताकि अगर कोई व्यक्ति पेड क्वारंटीन में रहना चाहता है, तो उसके लिए यह विकल्प भी मौजूद रहेगा। उन्होंने बताया कि पेड क्वारंटीन में रहने वाले व्यक्ति की भी तय अवधि तक पूरे प्रोटोकॉल के साथ निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेड क्वारंटीन संबंधित एसडीएम से चिन्हित कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ से जिन 241 लोगों, जिनमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल थे, उन्हें राज्य पथ परिवहन निगम की 10 बसों के माध्यम से अब उनकी संबंधित पंचायतों तक पहुंचा दिया गया है।

इनमें से जो नमूने लिए गए थे, उनकी निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद यह कदम उठाया गया है। मगर अब यह सभी 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन में रहेंगे और जिला प्रशासन के तैयार की गई पंच अस्त्र निगरानी व्यवस्था के तहत होम क्वारंटीन अवधि को पूरी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed