फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba city... 200 Phadis are being decorated every day, only 94 have permits.

Chamba News: चंबा शहर ... रोज सज रहीं 200 फड़ियां, 94 के पास ही परमिट

Wed, 17 Apr 2024 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 17 Apr 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
Chamba city... 200 Phadis are being decorated every day, only 94 have permits.
चंबा शहर ... रोज सज रहीं 200 फड़ियां, 94 के पास ही परमिट
विज्ञापन

दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही संख्या, आकार अलग-अलग होने पर भी एकसमान लिया जा रहा किराया
शहर में फड़ियों के संचालन के लिए नगर परिषद ने बना रखे हैं सात जोन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चंबा शहर अवैध फड़ियों से घिरा हुआ है। रोजाना 200 से अधिक फड़ियां शहर में सज रही हैं। हैरानी की बात है कि इनमें मात्र 94 फड़ियां के पास ही परमिट हैं। ये परमिट नगर परिषद की ओर से जारी किए गए हैं। दूसरा हैरान होने वाला तथ्य यह भी है कि सभी फड़ियों के आकार अलग-अलग हैं और इनका मासिक किराया एक समान है। ऐसे में उन फड़ी धारकों को भी खासी चपत लग रही है, जिनकी फड़ियाें का आकार छोटा है। ज्यादा आकार वाली फड़ियों के मालिक भी कम आकार वाली फड़ियों के बराबर ही मासिक किराया दे रहे हैं।
जानकारी के अनुसार शहर को नगर परिषद ने फड़ियों को लेकर सात जोन में बांटा है। सबसे ज्यादा फड़ियां जोन छह चौगान नंबर तीन में हैं। यहां 25 फड़ियों को परमिट जारी हुए हैं, लेकिन 25 के बजाय वर्तमान में 35 फड़ियां सजी हुई हैं। इनमें अवैध फड़ियां भी शामिल हैं। पिछले करीब दस सालों से नए परमिट नगर परिषद चंबा की ओर से जारी नहीं किए गए हैं। ऐसे में शहर में अवैध फड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

--
किस जोन में कितनी फड़ियां
शहर के जोन नंबर एक सपड़ी में 18, जोन नंबर 2 में 11, जोन नंबर तीन में 21, जोन नंबर चार में सात, जोन नंबर पांच आठ, जोन नंबर छह में 25 और जोन नंबर सात में छह फड़ियां पंजीकृत हैं। जबकि हर जोन में तय परमिट से फड़ियां सजी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--अवैध फड़ियाें को वैद्य करने के नहीं हुए प्रयास
प्रारंभिक अनुमान के अनुसार शहर में करीब दो सौ से अधिक फड़ियां हैं। इनमें पंजीकृत फड़ियों की संख्या मात्र 94 है। नगर परिषद ने अवैध फड़ियों को वैध करने के लिए अब तक कोई पहल नहीं की है। साथ ही अवैध फड़ियों को हटाने के लिए आज तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं हो पाई है।

--
नगर परिषद चंबा की कार्यकारी अधिकारी नीलम राणा का कहना है कि उन्होंने हाल ही में ज्वाइन किया है। कहा कि इस बारे जानकारी जुटाई जाएगी और नियमों के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed