फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba campus recriutment for 200 post

जिले के 200 बेरोजगार युवकों को मिलेगा रोजगार

Thu, 15 Oct 2020 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
chamba campus recriutment for 200 post
चंबा। जिले के दो सौ बेरोजगार युवाओं को रोजगार का सुनहरा मौका मिला है। जिला रोजगार कार्यालय चंबा में 20 अक्तूबर को निजी कंपनियां कैंपस इंटरव्यू का आयोजन करेंगी। इसमें विभिन्न श्रेणियों के करीब 200 पदों को भरा जाएगा।
विज्ञापन

कैंपस इंटरव्यू में जमा दो से लेकर स्नातक शैक्षणिक योग्यता रखने वाले आवेदन भाग ले सकते हैं। कैंपस इंटरव्यू के दौरान सामाजिक दूरी सहित जारी दिशा-निर्देशों की अनुपालना करनी होगी। बताते दें कि जिले में शिक्षित बेरोजगारों का आंकड़ा 56 हजार के करीब पहुंच चुका है। वहीं, कोरोनाकाल में नौकरियां छोड़कर घरों लौटे लोगों को भी रोजगार की दरकरार है।
विज्ञापन

ऐसे में जिला रोजगार कार्यालय चंबा ने 20 अक्तूबर को रोजगार कार्यालय में विभिन्न निजी कंपनियों के कैंपस इंटरव्यू आयोजित करवाए हैं। कंपनी जिले से 200 पदों को भरेगी। इसके लिए आवेदन की आयु 18 वर्ष से लेकर 32 वर्ष और शैक्षणिक योग्यता जमा दो से स्नातक रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंपस इंटरव्यू में चयनित होने वाले युवाओं को पहले एक माह तक कंपनी प्रबंधन प्रशिक्षण देगा। आवेदकों को साक्षात्कार के लिए अपने शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा लेकर सुबह साढ़े दस बजे तक पहुंचना होगा।

इनसेट
जिला रोजगार अधिकारी चंबा अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि 20 अक्तूबर को रोजगार कार्यालय चंबा में कैंपस इंटरव्यू आयोजित होंगे। इसमें विभिन्न कंपनियों 200 पदों को भरेंगी। भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed