{"_id":"56ebfbf64f1c1bbe438b4616","slug":"chamba-bharmour-road-cleared","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस घंटे बाद बहाल हुआ चंबा-भरमौर मार्ग, आवाजाही शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस घंटे बाद बहाल हुआ चंबा-भरमौर मार्ग, आवाजाही शुरू
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Fri, 18 Mar 2016 07:09 PM IST
विज्ञापन
सड़क मार्ग बदहाल हालत में।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा-भरमौर मार्ग करीब बीस घंटे बाद शुक्रवार दोपहर को यातायात के लिए बहाल हो पाया है। वीरवार को तेज बारिश के चलते यह मार्ग ढकोग टनल के समीप भूस्खलन होने से बंद हुआ था। जिसे खोलने के लिए लोनिवि ने सुबह से ही अपने दल बल को राहत कार्य में लगा दिया था। जिसके बाद ही दोनों ओर से लंबित यातायात सुलभ हो पाया।
विज्ञापन
रास्ता बंद होने के चलते बीच में फंसे वाहन चालकों मे से केवल कृष्ण, कर्म चंद, प्रताप चंद, नरेंद्र, उत्तम सिंह व जोगेंद्र ने बताया कि बारिश के मौसम में चंबा भरमौर मार्ग पर सफर करना किसी आफत से कम नहीं है। बारिश के दिनों में इस मार्ग पर कहीं से भी भूस्खलन होना शुरू हो जाता है। जिसके चलते आय दिन लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उधर इस संबंध में लोनिवि के एसडीओ मदन पठानिया ने बताया कि चंबा भरमौर मार्ग पर सड़क बहाल करने का कार्य युद्घस्तर पर किया गया। जिसकी बदौलत शुक्रवार दोपहर को मार्ग बहाल कर दिया।
विज्ञापन