फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba bharmour one injured fall from roof

मकान की छत से व्यक्ति घायल

Sun, 13 Dec 2020 07:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
chamba bharmour one injured fall from roof
भरमौर (चंबा)। मकान के छत की मरम्मत करते समय गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया है। इससे व्यक्ति के सिर और शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। घायल व्यक्ति को परिजन उठाकर मेडिकल कॉलेज चंबा लेकर आए। यहां उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। घायल की पहचान जितेंद्र पुत्र जर्म सिंह गांव उचका ग्राम पंचायत कनेड़ के रूप में हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह जितेंद्र मकान की छत के स्लेट ठीक कर रहा था। इसी दौरान अचानक छत पर फिसलन के चलते उसका संतुलन बिगड़ गया। इससे वह जमीन पर आ गिरा। जमीन पर गिरने से उसके सिर और शरीर में चोटें आई हैं। परिजन जितेंद्र को तुरंत उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा लेकर आए। यहां पर चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। एमएस डॉ. मोहन सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घायल को मेडिकल कॉलेज चंबा में प्राथमिक उपचार देकर टांडा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed