{"_id":"67c49066ccb91806a003dec7","slug":"chamba-bharmaur-nh-restored-after-30-hours-43-roads-and-116-transformers-still-stalled-chamba-news-c-88-1-cmb1003-145116-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा-भरमौर एनएच 30 घंटे बाद बहाल, 43 सड़कें और 116 ट्रांसफार्मर अभी ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा-भरमौर एनएच 30 घंटे बाद बहाल, 43 सड़कें और 116 ट्रांसफार्मर अभी ठप
Mon, 03 Mar 2025 08:34 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 03 Mar 2025 08:34 AM IST
विज्ञापन
चंबा में भरमौर मुख्यालय को जोडने वाले लिंक मार्ग से बर्फ हटाती जेसीबी मशीन।संवाद
चंबा। भारी बर्फबारी के तीन दिन बाद भी जिला चंबा में हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। जनजातीय क्षेत्र पांगी की 32 सड़कों सहित जिलेभर में कुल 43 सड़कें अब भी अवरुद्ध हैं। इसके अलावा 116 ट्रांसफार्मर ठप होने से 580 गांवों में ब्लैकआउट की स्थिति है। विभागीय कर्मचारी बहाली कार्य में जुटा है, लेकिन अब भी कई गांवों में लोग समस्याओं से जूझ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग की टीम ने रविवार को 69 में से 26 मार्गों को बहाल कर दिया है। चंबा-भरमौर एनएच पर 30 घंटे के बाद छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। जिले भर में अभी भी 43 सड़कें अवरूद्ध चल रही हैं। जनजातीय क्षेत्र पांगी में सबसे ज्यादा 32, तीसा में दो, सलूणी में छह और भरमौर क्षेत्र के तीन मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हैं।
भारी बारिश और बर्फबारी के कारण जिलेभर में 180 ट्रांसफार्मर बंद पड़े थे। इनमें से 64 ट्रांसफार्मर विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों ने रविवार शाम तक बहाल कर दिए। हालांकि अभी भी 116 विद्युत ट्रांसफार्मर बंद चल रहे हैं। पांंगी में 70, चंबा में 19, तीसा में 12, सलूणी में 11 और भटियात में एक ट्रांसफार्मर बंद है। इससे 300 से ज्यादा गांवों में ब्लैकआउट की स्थिति है। गौरतलब है कि गत सप्ताह जिलेभर में भारी बारिश और बर्फबारी हुई थी। जनजातीय क्षेत्र पांगी में चार फुट तक हिमपात हुआ था है, जिससे घाटी में व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। बहरहाल, दो दिन लगातार धूप खिलने के बाद अब विभागीय मशीनरी व्यवस्थाओं को बहाल करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि मौसम साफ रहने के चलते व्यवस्थाओं को दुरूस्त किया जा रहा है। विभागीय मशीनरी और कर्मचारी फील्ड पर जुटे हुए हैं।