फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba avalanche break pangi

पांगी के सुराल में आया गलेशियर, पावर हाउस हुआ बंद

Wed, 08 Jan 2020 10:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
chamba avalanche break pangi
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी की सुराल पंचायत में हिमखंड आने से सुराल पावर हाउस बंद हो गया है। इसकी वजह से तीन पंचायतें पिछले 24 घंटो से अंधेरे में डूबी हैं। हिमखंड में आई बर्फ पिघलने के बाद ही पावर हाउस में दोबारा से बिजली का उत्पादन शुरू हो पाएगा। इस वजह से ग्राम पंचायत लुज और सुराल की पांच हजार आबादी को अंधेरे में ही सर्द रातें काटनी होंगी। हिमखंड मंगलवार शाम के समय आया। गनीमत रही कि हिमखंड की चपेट में कोई बस्ती या राहगीर नहीं आया।
विज्ञापन

इसके चलते कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। जबकि पावर हाउस को जाने वाले नाले के पानी की सप्लाई बंद हो गई है। नाले में हिमखंड की बर्फ भर गई है। इस कारण नाले का पानी जम गया है। वीरवार को पावर हाउस को चालू करने के प्रयास को बोर्ड की टीम पूरे दल के साथ मौके पर जाएगी। पावर हाउस में बिजली का उत्पादन शुरू होने के बाद ही उपरोक्त पंचायतों की बिजली बहाल हो पाएगी। बिजली संबंधित अन्य कोई भी विकल्प पंचायत के लोगों के पास नहीं है।
विज्ञापन

जनजातीय क्षेत्र में हाल ही में एक से दो फीट तक ताजा बर्फबारी हुई है। इसके चलते यहां जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त होकर रह गया है। ऐसेे में हिमखंड ने लोगों की मुसीबतें ओर भी बढ़ा दी हैं। क्षेत्र के लोगों ने स्थानीय प्रशासन से गुहार लगाई है कि उपरोक्त पावर हाउस को जल्द चालू करवाया जाए। जिससे उनकी पंचायतों की बिजली बहाल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम पांगी विश्रुत भारती ने बताया कि हिमखंड से सुराल पावर हाउस बंद हो गया है। इसे बहाल करवाने के लिए वीरवार को टीम भेजी जाएगी। जल्द ही उपरोक्त पंचायतों की बिजली बहाल करवाई जाएगी। हिमखंड आने से किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed