फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba after corona case medical college opd block seal

दो दिन पहले मेडिकल कॉलेज में घूमने वाली महिला निकली कोरोना पॉजिटिव

Wed, 22 Jul 2020 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
chamba after corona case medical college opd block seal
चंबा। दो दिन पहले मेडिकल कॉलेज चंबा में आई महिला के कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है। पूरा मामला सामने आने के बाद मेडिकल कॉलेज के ओपीडी ब्लॉक की पहली मंजिल को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा बाजार की उन दुकानों को भी सील कर दिया गया है, जहां पर महिला खरीदारी करने के लिए गई थी। इसमें ज्वेलर्स, कपड़े और बर्तन की दुकान शामिल हैं। इससे कॉलेज प्रशासन और स्टाफ के हाथ पांव फूलना शुरू हो गए हैं। पहली मंजिल सील होने से हड्डी रोग और सर्जरी की ओपीडी सेवाएं प्रभावित होंगी।
विज्ञापन

इसके अलावा प्रयोगशाला, डिस्पेंसरी और इंजेक्शन रूम भी बंद रहेगा। वीरवार को यह ब्लॉक बंद रहेगा। प्रबंधन ब्लॉक को सैनिटाइज करवा रहा है। घोल्टी निवासी कोरोना पॉजिटिव आई महिला दो दिन पहले चंबा मेडिकल कॉलेज के मरहम पट्टी कक्ष में किसी अन्य महिला के साथ आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान वह इंजेक्शन रूम से लेकर ओपीडी ब्लॉक की पहली मंजिल के कई कमरों में भी गई। महिला के संपर्क में कितने कर्मचारी या मरीज आए हैं। इसको लेकर अस्पताल प्रबंधन पूरी जांच पड़ताल कर रहा है। संपर्क में आए लोगों की डिटेल निकाली जा रही है।
इनके एहतियात के तौर पर सैंपल भी लिए जाएंगे। महिला घोल्टी की रहने वाली है, महिला का पति भी कोरोना पॉजिटिव आया है। उनके घर का सौ मीटर का दायरा पहले ही सील कर दिया है। बावजूद इसके महिला शॉपिंग और रिश्तेदार को दिखाने के लिए चंबा पहुंच गई। इसमें महिला की बड़ी लापरवाही सामने आई है।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मोहन सिंह ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव महिला की दो दिन पहले अस्पताल में आने की बात सामने आई है। इसको देखते हुए ओपीडी ब्लॉक की पहली मंजिल को सील कर दिया गया है। पूरे ब्लॉक को सैनिटाइज करवाया जा रहा है। इसके बाद ही इसे खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed