{"_id":"600d6dc38ebc3e2f735e2485","slug":"chamba-90-road-blocked-due-to-snowfall-chamba-news-sml358717264","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा में हाईवे समेत नब्बे सड़कें बंद, 527 ट्रांसफार्मर बंद होने से पसरा अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा में हाईवे समेत नब्बे सड़कें बंद, 527 ट्रांसफार्मर बंद होने से पसरा अंधेरा
विज्ञापन
चंबा-खज्जियार मार्ग को बहाल करने में जुटी मशीनरी।
- फोटो : Chamba
चंबा। जिले में देर रात हुई बर्फबारी के बाद जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। बर्फबारी के कारण करीब 90 सड़कों पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया वहीं, करीब 570 बिजली ट्रांसफार्मर ठप पड़ गए है। इस कारण हजारों की आबादी अंधेरे में है। सड़कें बंद होने से जहां जरूरी सामान नहीं पहुंच पाया वहीं, लोग भी घरों में दुबक कर रह गए।
रविवार सुबह के समय मौसम खुलने के बाद इन मार्गों को बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग की मशीनरी जुट गई है। बहरहाल, अधिकांश मार्गों को बहाल कर दिया गया है। जबकि अन्य मार्गों पर मशीनरी अभी भी जुटी हुई है। जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी में एक से तीन फीट तक बर्फबारी हुई है। जबकि जिला मुख्यालय के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दो से पांच इंच, डलहौजी में चार से आठ इंच, तीसा में चार इंच, सलूणी में एक से तीन इंच बर्फबारी हुई है।
इस कारण सड़कें पूरी तरह से ठप पड़ गई। रविवार को मौसम खुलने के बाद चंबा उपमंडल के बंद पड़े 35 मार्गों को खोल दिया गया है। पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण चंबा-खज्जियार मार्ग पर सुबह दस बजे वाहनों की आवाजाही बहाल हुई। जबकि चंबा-जोत मार्ग पर शाम चार बजे बहाल हुआ।
विज्ञापन
यहां इतने मार्ग पड़े बंद
जनजातीय क्षेत्र भरमौर में भरमौर-हड़सर-कुगती, भरमौर-चौबिया, भरमौर-सुप्पा, भरमौर-हरछू, भरमौर-ग्रीमा सियुंर, भरमौर-खणी, लूणा-ढकोग-तुंदाह, लूणा-रूहणूकोठी, गरोला-उलांसा, मच्छैत्तर-चन्हौता, लामू-हिलिंग, होली-न्याग्रां मार्ग बाधित है। जनजातीय क्षेत्र पांगी के किलाड़ मार्ग को बहाल कर दिया। जबकि शेष मार्गों को बहाल करने के कार्य जारी है। करीब 20 मार्ग यहां बंद पड़े हैं। तीसा क्षेत्र में बर्फबारी से 12 मार्ग बंद हुए है। जबकि सलूणी क्षेत्र में छह मार्गों पर यातायात ठप है।
बर्फबारी के चलते 527 बिजली ट्रांसफार्मर हुए ठप्प
जिले में बर्फबारी के कारण करीब 527 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं। रविवार को मौसम खुलने के बाद व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए बोर्ड की टीमें जुट गई है। सबसे ज्यादा भरमौर और तीसा क्षेत्र में ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं। ऐसे में हजारों की आबादी अंधेरे में है। वहीं, बिजली बोर्ड की ओर से रिस्टोरेशन का कार्य शुरू कर दिया है।
अभी 170 ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं। लोक निर्माण विभाग चंबा के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर का कहना है कि चंबा मंडल में 35 मार्ग बंद पड़े थे। उन्होंने कहा कि जिन्हें बहाल कर दिया गया है। बर्फबारी की वजह से 85 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। लोक निर्माण विभाग मंडल तीसा के अधिशासी अभियंता दीपक महाजन का कहना है कि 12 मार्गों पर आवाजाही ठप्प पड़ी है। कहा कि क्षेत्र में बर्फबारी से करीब साठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
बिजली बोर्ड के अधीक्षण अभियंता रूमेल सिंह का कहना है कि बर्फबारी से 570 ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं। उन्होंने कहा कि रविवार को मौसम खुलने के चलते कार्य शुरू किया। अभी तक 170 ट्रांसफार्मर बंद है। नुकसान की रिपोर्ट फील्ड से मांगी गई है।