{"_id":"5e0a298e8ebc3e87f93a012b","slug":"chamba-52-classroom-constructed-in-chamba-chamba-news-sml3194232168","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएसआर के तहत 52 स्कूलों में कमरों के निर्माण के लिए 9 करोड़ 5 लाख की राशि मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएसआर के तहत 52 स्कूलों में कमरों के निर्माण के लिए 9 करोड़ 5 लाख की राशि मंजूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। उपायुक्त विवेक भाटिया ने सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के तहत जिले के 52 प्राथमिक और मिडिल स्कूलों में कमरों के निर्माण के लिए 9 करोड़ 5 लाख की राशि मंजूर हो गई है। उन्होंने बताया कि 2 महीनों में निर्माण कार्य की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।
विवेक भाटिया की पहल पर एस्पिरेशनल जिले में योजना विभाग ने यह अहम कार्य योजना तैयार करके मंजूरी के लिए भेजी थी। योजना में प्राथमिक स्कूलों को साढ़े 15-15 लाख जबकि मिडल स्कूलों को 20- 20 लाख की राशि दी जाएगी। इसमें शौचालयों का निर्माण भी किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ कोई भी समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें प्रीफैबरीकेटेड स्ट्रक्चर के विकल्प को भी ध्यान में रखा जा सकता है।
उन्होंने हिमुडा को निर्देश देते हुए कहा कि इस दिशा में संभावनाओं का खाका तैयार करें। जिससे सीमेंट और कंक्रीट के साथ होने वाले निर्माण कार्य पर आने वाली लागत और समय की तुलना की जा सके। बैठक के दौरान उपायुक्त ने हिदायत दी कि चंबा शहर में चिन्हित जगह पर पार्किंग निर्माण की कवायद को और तेज किया जाए। उपायुक्त ने जिले में संचालित होम स्टे संचालकों के लिए व्यवसायिक टिप्स देने पर आधारित ट्रेनिंग शुरू करने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
विवेक भाटिया ने जोर दिया कि व्यवसायिक शिक्षा प्राप्त कर रहे युवाओं में उद्यमिता की भावना जागृत करना आवश्यक है। रोजगार विभाग, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान इस दिशा में ठोस प्रयास शुरू करें। उपायुक्त ने कहा कि स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लर्निंग आउटकम को बढ़ाने के अलावा उनकी व्यक्तिगत स्वच्छता को लेकर भी अध्यापक जिम्मेदारी समझें।
उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार की शुरू की गई सहारा योजना का व्यापक प्रचार लाजिमी है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि योजना के तहत जिले में कोई भी पात्र व्यक्ति नहीं छूटना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के रोगियों की औपचारिकताएं उनके घर जाकर ही पूरी करने को लेकर व्यवस्था बनाई जाए। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को प्री बोर्ड परीक्षाओं को लेकर पूरी गंभीरता और सक्रियता बरतने के लिए भी कहा। जिससे बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों में जिला बेहतरीन रैंकिंग पा सके। विवेक भाटिया ने परीक्षा मित्र ऐप को और व्यवहारिक और उद्देश्यपूर्ण बनाने के निर्देश दिए।