फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chaman Lal died during treatment in Tanda

Chamba News: टांडा में उपचार के दौरान चमन लाल ने तोड़ा दम

Tue, 22 Jul 2025 06:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 22 Jul 2025 06:49 AM IST
विज्ञापन
Chaman Lal died during treatment in Tanda
भरमौर (चंबा)। भरमौर-ग्रीमा-अगासन मार्ग पर रेटन के समीप रविवार शाम हुई कार दुर्घटना में चोटिल चमन लाल पुत्र सराफ की टांडा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। हादसे में अब तक तीन लोग जान गंवा चुके हैं। सूचना मिलने पर चंबा से पुलिस टीम टांडा के लिए रवाना हो गई। बता दें कि रविवार देर रात भरमौर-ग्रीमा-अगासन मार्ग पर रेटन के समीप आल्टो कार खाई में गिरने से शंकर दास पुत्र हरिया और बांको देवी पत्नी ओम प्रकाश गांव अगासन डाकघर सियूंर तहसील भरमौर की मौत हो गई थी। गाड़ी में सवार चमन लाल पुत्र सराफ, आर्यन कुमार पुत्र ओम प्रकाश, ओम प्रकाश पुत्र कौर निवासी अगासन घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद चमन और ओमप्रकाश को टांडा रेफर किया गया। सोमवार को चमन ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि कार हादसे में टांडा रेफर चमन ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। पुलिस टीम मौके पर भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed