{"_id":"5058aa00a1c7524956f386db6b2ae6ca","slug":"challan-of-vehicle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"85 वाहन चालकों के कटे चालान, 21 हजार जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
85 वाहन चालकों के कटे चालान, 21 हजार जुर्माना वसूला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Sat, 20 Feb 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अपना अभियान जारी रखा है। शनिवार को पुलिस ने भरमौर चौक, सुल्तानपुर, हरदासपुरा, चनेड, परेल व बालू में नाके लगाकर यातायात नियमों को ठेंगा दिखाने वालों के चालान काटे। जानकारी देते हुए डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को विभिन्न स्थानों पर नाके लगाकर 85 चालान काटे। पुलिस ने मौके पर 21 हजार 400 रुपये जुर्माना वसूल किया। चंबा में यातायात नियमों की अवहेलना की वजह से कई हादसे हो चुके हैं। चंबा पुलिस यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के रोजाना चालान काट रही है, ताकि यातायात नियमों की अवहेलन से होने वाले हादसों पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
विज्ञापन