{"_id":"c7f03d1881c0f25876d78baf21d77d0a","slug":"chalan-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"49 वाहन चालकों के चालान कर वसूले 6,700","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
49 वाहन चालकों के चालान कर वसूले 6,700
ब्यूरो /अमर उजाला, चंबा
Updated Sat, 30 Jan 2016 07:49 PM IST
विज्ञापन
यातायात नियमों का पालन न करने वाले 49 वाहन चालकों के चालान कर पुलिस ने 6 हजार 700 रुपये वसूले। पुलिस ने शनिवार को चंबा शहर के साथ-साथ हरदासपुर, मुगला, करियां, शीतला पुल, सुल्तानपुर, बालू में नाकेबंदी के दौरान ट्रैफिक चेंकिग अभियान चलाया।
विज्ञापन
इसमें उपरोक्त वाहन चालक मोटर वाहन अधिनियम के प्रति लावरवाह पाए गए। डीएसपी चंबा वीर बहादुर ने बताया कि मोटर वाहन अधिनियम का पालन करना अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए बेहद आवश्यक है। इस दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वाले दो लोगों से दो सौ रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन