फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Center should restore Pathankot airport for commercial use: Council

पठानकोट हवाई अड्डे को व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए दोबारा बहाल करे केंद्र : काउंसिल

Thu, 08 Aug 2024 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 08 Aug 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
Center should restore Pathankot airport for commercial use: Council
चंबा लक्ष्मण कल्ब में बैठक के दौरान मौजूद प्रोग्रेसिव कौंसिल  के पदा​धिकारी।संवाद
चंबा। जिला चंबा प्रोग्रेसिव काउंसिल के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार से मांग की है कि पठानकोट के हवाई अड्डे को व्यावसायिक प्रयोग के लिए पुन: बहाल किया जाए। काउंसिल के पदाधिकारियों की बैठक वीरवार को लक्ष्मण क्लब चंबा में हुई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष चंद्र सहगल ने की। बैठक में पदाधिकारियों ने बताया कि कुछ साल पहले पठानकोट हवाई अड्डे को व्यावसायिक प्रयोग के लिए शुरू किया गया था। इससे चंबा शहर का शहर बाकी शहरों से मात्र तीन घंटे का रह गया था। बाद में इसे बंद कर दिया गया, लेकिन अभी तक दोबारा बहाल नहीं किया गया है। सरकार को इस निर्णय पर दोबारा विचार कर इसे बहाल करना चाहिए। बैठक में पदाधिकारियों ने मिंजर मेले के समापन पर वर्चुअल माध्यम से किए गए शिलान्यास और उद्घाटनों के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जो भी घोषणाएं की गई हैं, सरकार उन्हें जल्द पूरा करेगी। पदाधिकारियों में अब यह उम्मीद बंध गई है। बैठक में मेजर एससी नैयर, सुरेंद्र भंडारी, हमींद्र सेन, विश्व महाजन, रत्न, सुरेंद्र चौणा, नरेश पुरी, राजेंद्र, तरुण विज, के ओहरी, प्रवीण पुरी, अनिल कुमार, पवन कुमार, डीके सोनी, मुकेश और बुद्धि राम मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed