{"_id":"586266374f1c1bec14eec7a6","slug":"cement-plant-chamba","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा सीमेंट प्लांट शुरू करने में कांग्रेस सरकार बन रही बाधा : शांता कुमार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा सीमेंट प्लांट शुरू करने में कांग्रेस सरकार बन रही बाधा : शांता कुमार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Tue, 27 Dec 2016 06:35 PM IST
विज्ञापन
अधिकारियों को संबोधित करते शांता कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद शांता कुमार ने कहा है कि चंबा में सीमेंट प्लांट न लग पाने के पीछे राज्य सरकार सीधे तौर पर जिम्मेदार है।
विज्ञापन
राज्य सरकार का सीमेंट प्लांट के लिए जरूरी औपचारिकताएं करनी हैं लेकिन सरकार ऐसा नहीं कर पा रही है। वे अपने स्तर पर केंद्र व राज्य दोनों जगह इस मसले को उठा रहे हैं और तब तक शांत नहीं होंगे जब तक चंबा में सीमेंट प्लांट लग नहीं जाएगा।
उन्होंने कहा कि पूर्व में जिस कंपनी को सीमेंट प्लांट आवंटित हुआ था, उसका टेंडर राज्य सरकार ने रद्द कर दिया है। जिसके बाद सरकार को दोबारा टेंडर आमंत्रित करने थे लेकिन अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। शांता कुमार ने मंगलवार को चंबा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सीमेंट प्लांट लगने से चंबा में बेरोजगारी की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी। यहां मौजूद पत्थर सीमेंट प्लांट लगाने के लिए सबसे उपयुक्त है। वे जब भी चंबा आते हैं तो सीमेंट प्लांट लगाने की बात करते हैं।
विज्ञापन
राज्य सरकार इस प्लांट की परवाह नहीं कर रही है। शांता कुमार ने कहा कि चंबा को मिले नेशनल हाईवे की डीपीआर भी राज्य सरकार को बनानी है। उसमें भी सरकार को रुचि नहीं है। जब तक डीपीआर नहीं बनेगी, जगह चिह्नित नहीं होगी, केंद्र सरकार हाईवे का भी काम शुरू नहीं कर पाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लिए केंद्र सरकार कई योजनाएं लेकर आई है। जिसमें राज्य सरकार को बिना किसी स्वार्थ के अपना साथ देना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। जिसका खामियाजा यहां के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। राज्य सरकार वोट बैंक की राजनीति कर रही है जिसमें किसी का भी हित सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन