फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Cement is getting more expensive than civil supply, contractor union asks CM for relief

Chamba News: सिविल सप्लाई से महंगा मिल रहा सीमेंट, ठेकेदार यूनियन ने सीएम से मांगी राहत

Sun, 28 Sep 2025 04:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 28 Sep 2025 04:37 AM IST
विज्ञापन
Cement is getting more expensive than civil supply, contractor union asks CM for relief
चुराह (चंबा)। ठेकेदार यूनियन तीसा ने सिविल सप्लाई के माध्यम से मिलने वाले सीमेंट की ऊंची दरों और आपूर्ति की अव्यवस्था को लेकर आवाज बुलंद की है। शनिवार को यूनियन की बैठक की अध्यक्षता दिलदार अली बट ने की। बैठक में सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर समस्या के समाधान की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

ठेकेदारों ने बताया कि वर्तमान में सिविल सप्लाई से मिलने वाला सीमेंट खुले बाजार की तुलना में 100 से 120 रुपये प्रति बैग महंगा मिल रहा है। इससे निर्माण कार्यों की लागत बढ़ रही है और योजनाओं को समय पर पूरा करना मुश्किल हो रहा है। यूनियन का कहना है कि सीमेंट भंडारण की उचित सुविधा न होने से अक्सर आपूर्ति समय पर नहीं मिलती और विकास कार्य प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन

ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि उन्हें अनुबंधित ब्रांड का सीमेंट खुले बाजार से खरीदने की अनुमति दी जाए। यूनियन ने कहा कि ऐसा होने से निर्माण कार्य समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे होंगे और सरकार व ठेकेदार दोनों का आर्थिक हित सुरक्षित रहेगा। बैठक में अरुण ठाकुर, इस्माइल खान, परवेज, यूसुफ खान, प्रेम लाल, धेनी राम, करम सिंह, धर्मपाल, मजीद खान, नजीर खान, विनोद ठाकुर, बिमला देवी, वीरेंद्र सिंह, होशियार सिंह, मालिक मुहामद ,रीता देवी, संजय ठाकुर, केतन, नरिंद्र, जगेंद्र पाल चौहान और राकेश सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed