फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   cctv supervision in bank

बैंक प्रबंधकों ने सीसीटीवी के जरिये निगरानी का किया दावा

Wed, 14 Dec 2016 07:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Wed, 14 Dec 2016 07:02 PM IST
विज्ञापन
cctv supervision in bank
सीसीटीवी के बैंक की न‌िगरानी। - फोटो : अमर उजाला

बैंक पीएनबी, वक्त करीब साढ़े तीन बजे। बैंक में भीड़-भाड़ के बीच एटीएम की लंबी कतार भी थी। बैंक के ग्राउंड फ्लोर पर धक्कामुक्की के हालात थे। लेकिन पहली मंजिल पर सब कुछ लगभग आम दिनों की तरह सामान्य था। बैंक अधिकारी एक कमरे में टकटकी लगाए सीसीटीवी से पूरे बैंक की निगरानी में नजर आए।

विज्ञापन


यह आरबीआई की नई गाइडलाइन का असर है या रूटीन की प्रक्रिया, यह जानने की कोशिश में बैंक अधिकारी ने इसे नियमित प्रक्रिया करार दिया। हालांकि साथ ही यह भी एलान कर गए कि बैंक में सीसीटीवी स्टोरेज क्षमता सिर्फ 90 दिन की है। यदि नोटबंदी का असर इससे अधिक दिन तक चला तो बैंक को बाकी दिनों की सीडी बनाकर रखनी होगी। जैसे ही रिकार्डिंग 91 दिन पूरे करेगी।
विज्ञापन


पहले दिन की रिकॉर्डिंग खुद की डिलीट हो जाएगी। फिलहाल बुधवार को सभी बैंक हरकत में दिखे और लेनदेन की निगरानी सीसीटीवी से होती रही। बैंक अधिकारी पूरा दिन कैमरे पर नजरें गढ़ाए बैठे रहे। हालांकि बैंक अधिकारियों ने दावा किया कि इससे पूर्व भी आठ नवंबर जब से पुराने नोट बंद हुए हैं, बैंकों में सीसीटीवी से निगरानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ने दोपहर बाद शहर भर के लगभग सभी बैंकों का मुआयना किया और यहां सीसीटीवी के हालात का रियल्टी टेस्ट किया। इस दौरान निजी बैंक एचडीएफसी में सीसीटीवी कैमरे की भी जांच की गई। यहां कैमरे से पूरे बैंक की निगरानी हो रही थी। हालांकि बैंक का एटीएम बंद था और पूछने पर बैंक अधिकारियों ने कैश न होने की बात की। बैंक अधिकारी ने दावा किया कि आरबीआई की गाइडलाइन पूरी की हैं, उनके पास आठ नवंबर के बाद की पूरी फुटेज मौजूद है।


उधर, लीड बैंक एसबीआई भी अपने बैंक की निगरानी सीसीटीवी से कर रहा है। जिसका नियंत्रण कक्ष प्रबंधक के कमरे में बनाया गया है। बैंक प्रबंधक नियंत्रण कक्ष से किसी भी कर्मचारी का निरीक्षण कर सकता है। प्रबंधक एलआर ठाकुर ने बताया कि उनके पास पूरी फुटेज है। बैंक में कामकाज की वजह से कुछ कैमरों की दिशा थोड़ी सी बदल गई है। जिन्हें दुरुस्त करने के लिए कर्मचारी बुलाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed